फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh Chauhan's and Sadhna Singh's three adopted daughters will be married today

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज की गोद ली हुई तीन बेटियों की शादी आज एक साथ, पत्नी के साथ करेंगे कन्यादान

Thu, 15 Jul 2021 03:54 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Thu, 15 Jul 2021 03:54 PM IST
सार

वे पहले भी कई बेटियों की शादी करा चुके हैं और आज उनकी तीन बेटियों  प्रीती, राधा और सुमन की एक साथ शाम चार बजे  शादी होनी है। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ अपनी तीनों का कन्यादान करेंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कल देर रात विदिशा पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh Chauhan's  and Sadhna Singh's three adopted daughters will be married today
सीएम शिवराज की गोद ली हुई 3 बेटियों का विवाह आज - फोटो : Social media

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तीनों बेटियों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया और आश्रम के संचालकों को धन्यवाद दिया। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की ये तीनों बेटियां  गोद ली हुई है। जिसके लालन-पालन की जिम्मेदारी उन्होंने सुंदर सेवा आश्रम को दी थी। तब से ये बेटियां यहीं है।  आज उन बेटियों की शादी है। इसलिए मुख्यमंत्री शादी की तैयारी का जायजा लेने के लिए कल ही विदिशा पहुंच गए थे। बुधवार को माता पूजन और मेहंदी की रस्म हुई। जिसमें साधना सिंह मौजूद रहीं।

बेटियों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आश्रम को सौंप दी थी, बेटियों की विदाई से दुखी हैं सीएम
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीनों बेटियों को 1998 में अपने साथ लाए थे और लालन-पालन की जिम्मेदारी आश्रम को दी थी। तब वे सब ढाई-तीन साल की थीं। उनका कोई अभिभावक नहीं था, तो मैंने इन्हें अपने पास रखने का निर्णय लिया। साधना जी ने इनका लालन-पालन बड़े प्यार से किया और आज हमारी इन बेटियों का विवाह है। उन्होंने बताया कि  उनकी पत्नी ने शादी की तैयारियां पहले ही कर ली थी और इस मौके पर हम बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी मिलकर अब बेटियों का कन्यादान करेंगे। पूरे धूम-धाम से सभी वैदिक रीति-रिवाजों से शादी होगी। उन्होंने कहा कि बेटियों का भविष्य कैसे बेहतर बने, इसके लिए हम दोनों निरंतर प्रयास करते रहे। उनके विवाह के रूप में आज एक बड़ा दायित्व पूरा हो रहा है। बेटियों के भावी मंगलमय जीवन को देखते हुए मन में संतोष का भाव है, तो उनकी विदाई से दु:ख भी।

विज्ञापन


पहले भी करा चुके हैं कई बेटियों की शादी
शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी कई लड़कियों को गोद ले चुके है। उनमें से एक भारती जिसकी शादी भी हो गई थी उनकी 2019 में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी दूसरी धर्मबेटी रिंकी की भी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि जब मैं विधायक था, तब हमने एक बेटी की शादी की थी। उस बिटिया का विवाह करवाकर मुझे असीम शांति मिली। फिर सांसद रहते हुए गरीब बेटियों का विवाह प्रारंभ किया। सीएम बनने के बाद मैंने 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' प्रारंभ की और फिर बेटियों के कल्याण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना भी शुरू की। उन्होंने कहा कि  एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं यह सोचता हूँ कि ऐसे बच्चे, जिनका कोई नहीं है, उन्हें कैसे सड़क पर छोड़ दिया जाए! इसी सोच से जन्मी है मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना। इसके अंतर्गत अनाथ बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, रु. 5,000 प्रतिमाह पेंशन, राशन की व्यवस्था की जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed