फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother jumped with her five children into ganga all drowning in bhadohi

पति से नाराज होकर पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ गंगा में कूदी, खुद तैरकर बाहर निकली, बच्चे डूबे

Mon, 13 Apr 2020 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother jumped with her five children into ganga all drowning in bhadohi
बच्चों की मां। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां अपने पांच बच्चों के साथ गंगा में कूद गई। जिसमें मां तैरकर बाहर निकल आई लेकिन सभी बच्चे डूब गए।

विज्ञापन


भदोही जिले में गंगा घाट पर रविवार सुबह एक महिला ने परिवार समेत आत्महत्या की नीयत से पांच बच्चों को लेकर गंगा में छलांग लगा दी। महिला खुद तैरकर बाहर आ गई, लेकिन पांचों बच्चे डूब गए। इनमें तीन बच्चियां और दो बेटे हैं। ग्रामीणों के पूछने पर महिला ने कहा कि मैंने बच्चों को डुबो दिया। 
विज्ञापन


गोपीगंज थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना की पत्नी मंजू यादव(36) देर रात अपने पांच बच्चों शिव शंकर(6) केशव प्रसाद(3), आरती(11), सरस्वती(7) और मातेश्वरी(5) को लेकर जहांगीराबाद घाट पहुंची। उसने सभी बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother jumped with her five children into ganga all drowning in bhadohi
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।

घाट किनारे बैठी महिला पर सुबह जब ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो पूछे जाने पर उसने बताया कि मैंने अपने पांचों बच्चों को गंगा में डुबो दिया। बच्चों के पिता मृदुल यादव की मानें तो वह बीती रात किसी रिश्तेदार को लेकर झारखंड गए थे। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचा।

उसने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से स्वस्थ भी है और समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम कैसे उठाया। वहीं बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि पति से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ऐसा निर्णय लिया।

खबर लिखे जाने तक डूबे बच्चों की तलाश में गोताखोर और पुलिस लगे रहे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद कोतवाल कृष्णानंद राय समेत बड़ी संख्या में पुलिस के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed