फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More than 17 mobile phones seized by Bihar Police

बिहार की सीवान जेल में छापेमारी, मिले 17 मोबाइल और 20 सिम कार्ड

Sun, 22 May 2016 10:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
More than 17 mobile phones seized by Bihar Police
जेल से मिले मोबाइल और सिम कार्ड

बिहार पुलिस ने सीवान जेल में शुक्रवार को छापेमारी की है। इस छापेमारी में 17 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 1.5 लाख से भी अधिक है। इतना ही नहीं, 17 मोबाइल के अलावा यहां से 20 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


यह मोबाइल जेल के एक बाथरूम से बरामद हुए हैं। इन्हें जेल के वार्ड नंबर 22 के बाथरूम में फर्श के नीचे दबाकर रखा गया था। सूत्रों के अनुसार यह वही वार्ड है जहां पर पूर्व आरजेडी सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के सात शार्प शूटरों को रखा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही इन सातों को राज्य की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले ही शहाबुद्दीन को भी सीवान जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड नंबर 11 और 15 से शनिवार सुबह हुई छापेमारी में 7 अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए साथ ही एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार जो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं उनमें से 4 बहुत ही महंगे हैं, जिनमें हर मोबाइल की कीमत 30,000 रुपए से भी अधिक है।


गुरुवार को भी एक विजिटर के पास से 7 सिम कार्ड बरामद किए गए थे, जिन्हें वह जेल में चोरी छुपे ले जाना चाहता था। इनमें से एक सिम मिडिल ईस्ट का था।

सूत्रों का मानना है कि जेल से बरामद किए गए इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए पत्रकार राजीव रंजन की हत्या की जांच में भी सहयोग मिलेगा, क्योंकि उनकी हत्या को जेल ही अंजाम दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed