{"_id":"00a92930f604f10797055e069a4821a8","slug":"meenakshi-from-will-act-in-punjabi-album","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी एलबम में हुनर दिखाएगी ऊना की मीनाक्षी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पंजाबी एलबम में हुनर दिखाएगी ऊना की मीनाक्षी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jun 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
सूबे की एक और बाला मॉडलिंग क्षेत्र में नाम चमकाने को आतुर है। प्रदेश के ऊना जिले की मीनाक्षी जरियाल ने पंजाबी एलबम ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
विज्ञापन
यार अनमुल्ले रिकॉर्ड के बैनर तले बनी एलबम ‘लव स्टोरी’ में उन्होंने मॉडल का किरदार निभाया है। वीडियो एलबम में प्रसिद्ध गायक हरमन गिल ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रह रहीं मीनाक्षी ने कहा कि उनका तू भी साडे दिल विच बसदी साडियां गल्लां दे विच हसदी का वीडियो मात्र हफ्ते भर में ही यू ट्यूब पर देखे जाने वाले टॉप टेन में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो के लांचिंग होने के मात्र 60 घंटे में ही लगभग एक लाख से ऊपर लोगों ने यू ट्यूब पर देखा और पसंद किया। मीनाक्षी के पिता प्रवेश कुमार ने बताया कि मीनाक्षी बचपन से ही इस क्षेत्र में ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित रहती थीं।
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना से जमा दो के बाद मीनाक्षी चंडीगढ़ चली गई थीं। वहां मेहनत के बल पर बुलंदियों का सीढ़ियां चढ़ रही हैं। मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
इसी परिवार से संबंधित एक लड़की नैंसी जरियाल भी छोटे परदे पर प्रसारित एक सीरियल पवित्र रिश्ते में ओवी का किरदार निभा रही हैं। क्षेत्र के लोग भी मीनाक्षी की सफलता की प्रशंसा कर रहे हैं।