{"_id":"427c62215603b6d11f242d2a1ea04a1e","slug":"manisha-going-to-japan-for-asia-youth-exchange-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में विज्ञान की बारीकियां सीखेगी हिमाचल की मनीषा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जापान में विज्ञान की बारीकियां सीखेगी हिमाचल की मनीषा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंधाड़ा की जमा दो मेडिकल की छात्रा मनीषा शर्मा जापान का भ्रमण करेंगी। जापान साइंस टेक्नालॉजी (जेएसटी) ने जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में उनका चयन किया है। देश भर से 60 बच्चों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जापान में विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियां और शोध के लिए प्रेरित करना है। वह 16 से 24 मई तक जापान का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
मनीषा जापान साइंस टेक्नालॉजी की ओर से चयनित एकमात्र हिमाचली छात्रा हैं। वह दूसरे बैच में वहां जाएंगी। उन्होंने इंस्पायर मॉडल कंपीटिशन में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाया था। इसके लिए उन्हें दस हजार का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने मॉडल में जंगलों को आग से बचाने, जंगल में व्यर्थ पड़ी चीड़ की पत्तियों से कोयला बनाने और उसे घरेलू ईंधन के रूप में उपयोग करने के बारे में बताया है।
इस तकनीक को विकसित करने में मुख्य भूमिका रंधाड़ा स्कूल के जीव विज्ञान के प्रवक्ता अनिल कुमार की रही है। वह मनीषा के मार्गदर्शक अध्यापक रहे हैं। प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि मनीषा वैज्ञानिक सोच रखने वाली लड़की है। जापान यात्रा पर जाने के लिए प्रिंसिपल हेम सिंह ने मनीषा को बधाई दी है।