{"_id":"590856444f1c1bcb3a442e82","slug":"madhya-pradesh-polythene-ban-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में प्लास्टिक की थैलियों पर अभी नहीं लगेगा बैन, इस वजह से सरकार नहीं ला सकेगी अध्यादेश","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मध्यप्रदेश में प्लास्टिक की थैलियों पर अभी नहीं लगेगा बैन, इस वजह से सरकार नहीं ला सकेगी अध्यादेश
amarujala.com-Presented by- अकरम
Updated Tue, 02 May 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में प्लास्टिक की थैलियों को पूरी तरह से बैन करने की कवायद में अब थोड़ा और विलम्ब हो गया है। यह दोरी मध्यप्रदेश में 3 मई को विधानसभा सत्र की वजह से हुई है। क्योंकि इस कारण सरकार अध्यादेश नहीं ला सकेगी। इससे पहले सरकार की 1 मई को बैन लागू करने की योजना थी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शहरी प्रशासन और विकास (यूएडी) मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि 3 मई को विधानसभा सत्र जीएसटी के समर्थन के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही अध्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अध्यादेश पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हस्ताक्षर किए गया था और 28 अप्रैल को मध्यप्रदेश सरकार को यह मिला था। अब राज्य सरकार इस फैसले को लागू करने के लिए एक अध्यादेश की घोषणा करेगी। इससे पहले, सरकार ने 1 मई से बैन लागू करने की योजना बनाई थी।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी को राज्य में पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। 11 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस फैसले का समर्थन किया गया था।
इस बीच, पर्यावरण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि 9-10 मई तक मध्यप्रदेश में प्लास्टिक की थैलियां 'पूरी तरह से बैन' होंगी।