{"_id":"6148a68fa9f207469f485d9d","slug":"lucknow-troubled-by-ragging-mbbs-student-left-college-brother-of-student-studying-here-also-left-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रैगिंग से परेशान एमबीबीएस की छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, यहीं पढ़ रहे छात्रा के भाई ने भी छोड़ा कॉलेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : रैगिंग से परेशान एमबीबीएस की छात्रा ने छोड़ा कॉलेज, यहीं पढ़ रहे छात्रा के भाई ने भी छोड़ा कॉलेज
Tue, 21 Sep 2021 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:42 AM IST
सार
सीतापुर रोड स्थित निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट में इंटर्न की रैगिंग से परेशान होकर एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा डिप्रेशन में आ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रैगिंग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर रोड स्थित निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट में इंटर्न की रैगिंग से परेशान होकर एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा डिप्रेशन में आ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब रैगिंग के आरोपी इंटर्न के डर से छात्रा व उसके भाई ने कॉलेज आने से ही इनकार कर दिया है। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की शिकायत की है। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह मामले की जांच कराएगा। यदि इंटर्न दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीतापुर रोड स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में पढ़ने वाली एमबीबीएस सेकेंड ईयर की छात्रा से कॉलेज का ही इंटर्न आए दिन रैगिंग करता था। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपी इंटर्न के हौसले और बढ़ गए। उसने फिर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। रैगिंग से परेशान छात्रा डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन
वह अपने संग कॉलेज में पढ़ने वाले भाई संग घर अमरोहा वापस लौट आई। डिप्रेशन की वजह से छात्रा कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। हालत में सुधार होने पर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों से बताई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। वहीं छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि छात्रा इतनी घबराई हुई है कि कॉलेज जाने से डर रही है।
विज्ञापन
छात्रा का भाई जो एमबीबीएस प्रथम वर्ष में है, उसने भी इंर्टन के डर से कॉलेज छोड़ दिया है। छात्रा के परिवार वालों ने पूरे मामले की शिकायत मेडिकल काउंसिल व सीएम से करने की बात कही है। संस्थान के संचालक डॉ. एके सचान ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं भेजी है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराकर इंर्टन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।