फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khyali ram like to comedy films

पढ़ाई छोड़ कपड़ा फैक्टरी में भी की नौकरी: ख्याली

Thu, 12 Jun 2014 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jun 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
khyali ram like to comedy films
मशहूर कॉमेडियन ख्याली राम का मानना है कि जीवन में कॉमेडी में बड़ा महत्व है। कॉमेडी से उनके दिल को सुकून मिलती है। सोलन के कसौली में पंजाबी फिल्म छल्ला की शूटिंग के लिए ख्याली ने अमर उजाला के साथ जिंदगी के कुछ अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


ख्याली बताते हैं कि उनका जन्म मजदूर परिवार में हुआ। मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी। कपड़ा मिल में नौकरी कर ली। अभिनय का शौक बचपन से ही था और पढ़ाई के दौरान स्टेज शो और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले रहते थे। उन्होंने एक्टिंग और कॉमेडी में भविष्य चुना।
विज्ञापन


करीब छह साल तक थियेटर किया और उसके बाद लाफ्टर चैलेंज शो के विजेता बने। उनका कहना है कि किरदार आम आदमी के बीच जाकर मिलते हैं। कोई चैनल बुलावा देगा तो जरूर कॉमेडी नाइट विद कपिल जैसा शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्याली ने बातचीत के दौरान बताया की उनके गांव मे बिजली लाफ्टर चैलेंज शो जीतने के बाद आई। शूटिंग स्थल पर वाहन चालकों के साथ वह खूब गप्पे लड़ाते हैं।

ये हैं इनकी आने वाली फिल्में


आने वाले प्रोजेक्टों के बारे में ख्याली ने बताया कि हनी सिंह, दिलजीत और मुख्तयार के साथ उनकी फिल्में आने वाली हैं। हिंदी फिल्म चोर बाजारी भी प्रदर्शन को तैयार है। अभी तक सिंह इज किंग, मेरी पड़ोसन में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed