फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kalka Express stopped on Thru Line

थ्रू लाइन पर रोकी गई कालका एक्सप्रेस

Wed, 27 Sep 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 27 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kalka Express stopped on Thru Line
फफूंद रेलवे स्टेशन की थ्रू अप लाइन पर खड़ी कालका मेल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेलवे स्टेशन फफूंद पर बुधवार को दोनों अप लूप लाइनों पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण कालका मेल को थ्रू लाइन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को असुरक्षित तरीके से ट्रेन से उतरना और चढ़ना पड़ा। मालगाड़ी के बीच मामूली गैप के बीच बुजूर्गों को चढ़ने और उतरने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद पर अप कालका मेल के स्टापेज का एनाउंस हुआ। इस बीच प्लेटफार्म संख्या 3 व 4 पर अप लूप लाइनों पर मालगाड़ियां खड़ी थी। ऐसे में दोबारा एनाउंस किया गया कि कालका एक्सप्रेस को थ्रू अप लाइन पर रोका जाएगा। कुछ देर में ट्रेन आई तो बगल में मालगाड़ी देख कालका से उतरने वाले यात्री सकपका गए। इसी तरह प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री किसी तरह प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैक के बीच से डाउन थ्रू लाइन पार करके कालका मेल में सवार हुए। ट्रेन से उतरने वाले यात्री भी लाइन पार कर प्लेटोफार्म तक पहुंचे। हालांकि कोई भी अधिकारी यह नहीं बता पाया कि दोनों मालगाड़ियां फफूंद रेलवे स्टेशन पर क्यों रोकी गईं। एसएस फफूंद राजीव राजा शुक्ला ने नगर से बाहर होने की बात कही है। इस दौरान यात्री रेलवे को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed