फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jyotika will represent india in sword competition.

हिमाचल की ये बेटी करेगी टीम इंडिया की अगुवाई

Mon, 13 Jul 2015 10:14 AM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
jyotika will represent india in sword competition.

हिमाचली बेटी की अगुवाई में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में दमखम दिखाएगी। रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता को भारतीय महिला तलवारबाजी टीम की कमान सौंपी गई है। फेंसिंग कॉमनवेल्थ मुकाबले 14 से 17 जुलाई तक केपटाउन में होंगे। टीम रविवार को दिल्ली से रवाना हो गई है।

विज्ञापन


तलवारबाजी में भारतीय टीम की कमान पुन: रोहड़ू मंडल के बंछुणा गांव की ज्योतिका को मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पांच सदस्यीय यह दल दक्षिण अफ्रीका में कॉमनवेल्थ फेंसिंग मुकाबले में हिस्सा लेगा। टीम में केरल की गरिशमा, पंजाब की जसीरत कौर, दिल्ली की छवि कोहली और राजस्थान की ईना अरोड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्योतिका इससे पहले पांच बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी हैं। केपटाउन रवाने होने से पहले ‘अमर उजाला’ से बातचीत में ज्योतिका ने बताया कि भारतीय टीम ने तलवारबाजी में मेडल जीतकर लौटने का संकल्प लिया है। ज्योतिका दत्ता के पिता दिनेश दत्ता भी वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सिविल सप्लाई विभाग में प्रभारी हैं। मां प्रेमलता हिमाचल बिजली बोर्ड में प्लानिंग ऑफिसर हैं। उधर, भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजेंद्र राणा और चीफ कोच मोहित कुमार ने ज्योतिका दत्ता के नेतृत्व में गई टीम से भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed