{"_id":"5c881a24bdec2213e806f44e","slug":"interim-agreement-letter-to-zoom-airways","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूम एयरवेज को मिला अंतरिम समझौता पत्र","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जूम एयरवेज को मिला अंतरिम समझौता पत्र
Wed, 13 Mar 2019 02:14 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:14 AM IST
सार
- पांच दिन में होगा सहमति पत्र की शर्तों पर जवाब
- एयरपोर्ट विस्तार पर 50 करोड़ तक खर्च पर जमा करना होगा 20 लाख, इससे ऊपर एक करोड़
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने मेरठ से हवाई उड़ान के लिए जूम एयरवेज को अंतरिम समझौता पत्र दे दिया है। इस पत्र में जारी शर्तों पर जूम एयरवेज को पांच दिन के भीतर जवाब देना है। जवाब आते ही एक सप्ताह के भीतर तीन विभागों की टीम डा. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी का निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद छह माह के भीतर जूम एयरवेज को हवाई उड़ान शुरू करनी होगी।
समझौता पत्र में सबसे अहम बात ये है कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई उड़ान की तैयारी के लिए एएआई और डीजीसीए के साथ जूम एयरवेज की संयुक्त टीम हवाई पट्टी का निरीक्षण करेगी। हवाई पट्टी को उड़ान के लिए तैयार करने में यदि 50 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है तो जूम एयरवेज को 20 लाख रुपये जमा करने होंगे। यदि खर्च 50 करोड़ से अधिक का आता है, तो एक करोड़ रुपये देने होंगे। इसके साथ ही इस मसौदे पर यदि जूम एयरवेज तैयार है तो उसे पांच दिन के भीतर अपना सहमति पत्र एएआई को देना होगा। इसके बाद अनुबंध पत्र तैयार होगा।
विज्ञापन
दो रूट पर होगी उड़ान
एएआई की तरफ से जारी पत्र में मेरठ से लखनऊ, लखनऊ से मेरठ और प्रयागराज से मेरठ तथा मेरठ से प्रयागराज के बीच हवाई उड़ान की बात कही गई है।
20 मार्च के बाद होगा निरीक्षण
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि उनकी एएआई और जूम एयरवेज के अधिकारियों से बात हुई है। एलओआई पर सहमति बनना लगभग तय है। ऐसे में 20 मार्च के बाद कभी भी संयुक्त टीम हवाई पट्टी का निरीक्षण करने आएगी।
विज्ञापन