फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: One More person injured in Banbhoolpura riot dies in haldwani

Haldwani Violence: बनभूलपुरा बवाल में घायल एक व्यक्ति की मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली; बेटे ने बताई आपबीती

Tue, 13 Feb 2024 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

Haldwani Violence: आठ फरवरी को हुई हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी इशरार की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी। वहीं एसएसपी ने कहा कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Haldwani Violence: One More person injured in Banbhoolpura riot dies in haldwani
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। हल्द्वानी हिंसा में पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आज एक की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: मुस्लिम धर्म गुरुओं पर भड़की डीएम वंदना, कहा- फोन बंद न करते तो नहीं होती हल्द्वानी हिंसा

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इशरार के सिर में गोली लगी थी जो आर-पार हो गई थी और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। उधर मृतक के बेटे ने कहा कि उसके पिता टाटा एस चलाते हैं। वह अपना एस खड़ा करके जैसे ही घर में घूस रहे थे। तभी गोली लगने से वह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि बनभूलपुरा दंगे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हुई है। वहीं, कर्फ्यू क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं सुचारू की गई है। आगजनी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा। पुलिस दंगाइयों को पकड़ने का काम कर रही है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed