{"_id":"17671ab3b68693f56aaa983657fe45c2","slug":"gr-musafir-national-pride-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआर मुसाफिर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
जीआर मुसाफिर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर को सोमवार को नई दिल्ली में ग्रामीण और पिछड़े लोगों की निरंतर सेवा करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली स्थित एक स्वयंसेवी संस्था इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी द्वारा आर्थिक विकास एवं राष्ट्रीय एकता पर आयोजित एक राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल डा. भीष्मनारायण सिंह, पंजाब के पूर्व राज्यपाल ओपी वर्मा, सीबीआई. पूर्व निदेशक सरदार जोगिन्दर सिंह के अलावा मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन