फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   First polling, second work later

पहले करेंगे मतदान, बाद में दूसरा काम 

Tue, 26 Mar 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
First polling, second work later
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई - फोटो : प्रतापगढ़
 शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ ली गई कि 12 मई को पहले मतदान, बाद में दूसरा काम होगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक हुए चुनाव में महिलाओं और पुरुषों के अनुपात में काफी अंतर रहता था, मगर इस वर्ष इस औसत को तोड़ कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। 
विज्ञापन


बीए और बीएड की छात्राओँ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हेमवती नंदन डिग्री कॉलेज लालगंज के प्रोफेसर डॉ. श्याम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को जब बराबरी का अधिकार मिल गया है, तो वह मतदान में पीछे क्यों हैं। वह जब तक अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं करेंगी, तब तक उन्हें हक मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। अनंत प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जब अच्छा प्रतिनिधि होगा, तभी महिला सुरक्षा और विकास की बात करेगा। इस मौके पर डॉ. अनीता पांडेय, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. सरिता सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहीं। 


मतदाता सूची में डलवाया गया नाम 
एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली छात्राओँ से फार्म भराकर चुनाव कार्यालय में जमा कराए गए। कुछ छात्राओं के पास फोटो नहीं होने पर तुरंत फोटो बनवाई गई। इससे छात्राएं काफी खुश दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed