फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in Ruruganj feeder, electricity gul

रुरुगंज फीडर में लगी आग, बिजली गुल

Tue, 26 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Tue, 26 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire in Ruruganj feeder, electricity gul
जली मशीन को दिखाता एसएसओ यशवीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा पावर हाउस में लगी मशीनें जर्जर हालत में हैं। सोमवार की देर शाम रुरुगंज फीडर की इनकमिंग मशीन में आग लग गई। आग लगते ही आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने मशीन बंद कर आग बुझाई। पूरी रात रुरुगंज समेत करीब तीन दर्जन गांवों में बत्ती गुल रही। सुबह दो घंटे अछल्दा फीडर से बिजली दी गई।
विज्ञापन
नेविलगंज स्थित अछल्दा पावर हाउस से तीन फीडर अछल्दा, रुरुगंज व मुहम्दाबाद की सप्लाई दी जाती है। मुहम्दाबाद व रुरुगंज फीडर की इनकमिंग व आउटगोइंग मशीनें इस समय जर्जर हालत में हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे रुरुगंज फीडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बिजली कर्मियों ने भागकर मशीन बंद की। पूरी रात कस्बे की और तीन दर्जन गांव की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
आपूर्ति ठप्प रहने से परेशान रुरुगंजवासी सुबह होते ही अछल्दा पावर हाउस आ गए और मशीन को जल्द ठीक कराए जाने की मांग करने लगे। इसके बाद जेई प्रदीप कुमार ने अछल्दा फीडर की विद्युत आपूर्ति काट दी और दो घंटे के लिए रुरुगंज फीडर की लाइन अछल्दा फीडर से जोड़ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि रुरुगंज फीडर की मशीन को जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा और सभी फीडरों पर पहले की तरह ही सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed