फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Cm said in varanasi other parties promote only family

डिप्टी सीएम मौर्य ने अन्य दलों पर साधा निशाना, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर 

Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 24 Nov 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy Cm said in varanasi other parties promote only family
रोड शो करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जला ट्रांसफार्मर हैं। इन पार्टियों ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया। परिवार का भला किया, जनता का नहीं। डिप्टी सीएम गुरुवार को चितरंजन पार्क के समीप पत्रकारों से बातचीत में यह कहा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कानपुर में चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है। कहा कि जहां बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है, वहां भी भाजपा की लहर है। पहले चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने चितरंजन पार्क से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की। यहां से गोदौलिया, ज्ञानवापी चौराहा तक गए। यहां बाबा विश्वनाथ को नमन कर पंचक्रोशी में आयोजित सभा के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जनसंपर्क यात्रा चौक, नीचीबाग, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा होते हुए लहुराबीर स्थित आजाद पार्क तक गई। यहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क यात्रा में शामिल मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल और सभी पार्षद प्रत्याशियों पर रास्ते भर पुष्प वर्षा की। यात्रा में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले आदि शामिल रहे।

जनसंपर्क यात्रा के दौरान चितरंजन पार्क से लेकर लहुराबीर तक कई जगह वाहनों के चलते जाम लग गया जिसे छुड़ाने में पुलिस भी नाकाम रही। चितरंजन पार्क पर डिप्टी सीएम को माला पहनाने की होड़ मच गई। इस धक्कामुक्की में कई कार्यकर्ता गिर पड़े। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

भाजपा ने संकल्प पत्र नहीं जनता को ‘वचन पत्र’ दिया 

Deputy Cm said in varanasi other parties promote only family
जनसभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पंचक्रोशी में मुंशी प्रेमचंद की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद हुई सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ‘जबरदस्ती’ के नेता हैं जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ‘जबरदस्त’ नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र काशी की जनता को दिया गया वचन पत्र है।

इसमें काशी ही नहीं सभी नगर निगमों के विकास का मॉडल है। काशी को दुनिया की सबसे बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास में सक्षम है और गुंडागर्दी के विनाश में भी सक्षम है। भाजपा भू-माफिया केकी जमीन पर बुलडोजर चलाएगी और गरीबों को बसाएगी।

उन्होंने भाजपा की तुलना हनुमान से करते हुए कहा कि ऐसा कोई काम नहीं जिसे पार्टी न कर पाए। कहा कि पहले अपराधी से पुलिस डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरते हैं। अधिकारियों को समझ लेना होगा कि कार्यकर्ताओं संग अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम सत्ता के वर्गीकरण पर विचार कर रहे हैं।

इसके तहत निकाय एवं पंचायतों को अधिकार दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक रवींद्र जायसवाल, मृदुला जायसवाल आदि मौजूद रहे। मेंहदीगंज मोड़ स्थित भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद गुप्ता के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया।

यहां हुई बैठक में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बागी हुए कुबेर के भाजपा में वापस आने के बाद बदले माहौल के तहत काम करने को कहा गया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा भाजपा जिले की पूरी टीम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed