{"_id":"48c457a06b6c3c370849b33f1f38ef3c","slug":"dance-india-dance-super-mom-winner-mitu-chaudhary-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, चंडीगढ़ में डीआईडी की सुपर मॉम से","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मिलिए, चंडीगढ़ में डीआईडी की सुपर मॉम से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Oct 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
डीआईडी सुपर मॉम्स का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऑडिशंस के लिए चंडीगढ़ की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए पहले सीजन की विजेता मीतू चौधरी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचीं।
विज्ञापन
ताज होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं रोजाना की जिम्मेदारियों के चलते अपने अंदर छिपी प्रतिभा को नजरअंदाज कर देती हैं। ये शो ऐसी महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म दे रहा है।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि चंडीगढ़ में सुपर मॉम की खोज के लिए ऑडिशन 12 अक्टूबर को मानव मंगल स्कूल, फेज-2 मोहाली और सेक्टर-10 चंडीगढ़ में होंगे।
मीतू चौधरी ने बताया कि उन्होंने पांच साल तक भारतनाट्यम सीखा, लेकिन अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका उन्हें कभी नहीं मिला। पहली बार उन्हें परफॉर्मेंस दिखाने का मौका इसी प्लेटफॉर्म पर आकर मिला।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि पति के प्रोत्साहित करने पर ही उन्होंने ऑडिशन पर जाने का फैसला लिया और अपनी प्रतिभा से वह इस शो की विजेता बनी।
इस शो के लिए ऑडिशन चंडीगढ़ के अलावा लखनऊ, देहरादून, अमृतसर, जयपुर, बड़ौदा, इंदौर, पटना, रांची, गुवाहाटी, हैदराबाद, बंगलूरू, नागपुर, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में होंगे।