फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress did not give ticket to virendra Raghuvanshi who left BJP and joined Congress

Mp Election 2023: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी को नहीं मिला टिकट, समर्थन में उतरे लोग

Tue, 17 Oct 2023 06:54 PM IST
सबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: सबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Oct 2023 06:54 PM IST
सार

Shivpuri: भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वीरेंद्र रघुवंशी को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। जिसके बाद गुस्साए उनके समर्थकों ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Congress did not give ticket to virendra Raghuvanshi who left BJP and joined Congress
बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए वीरेंद्र रघुवंशी को नहीं मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव लड़ने की आस में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का अंतिम समय में कांग्रेस ने टिकट काट दिया। वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट कटने के उपरांत सोमवार को उनके समर्थकों ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट दिए जाने की मांग करने लगे।

विज्ञापन


जिसके बाद वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों के विरोध को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें शाम को साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया। कमलनाथ निर्धारित समय पर वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों से मिलने आए। इस दौरान रघुवंशी के समर्थकों ने उनके समक्ष भी पुरजोर तरीके से रघुवंशी के समर्थन पर नारेबाजी करते हुए उनके लिए टिकट की मांग की। इस पर कमलनाथ ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि जितना आप चाहते हैं कि वीरेंद्र रघुवंशी चुनाव लड़े, उससे कहीं अधिक मैं चाहता हूं। जब कमलनाथ वीरेंद्र रघुवंशी के समक्ष अपनी बात कह रहे थे तो उनके समर्थकों ने कमलनाथ के बयान काे अपने मोबाइल कैमरों में रिकार्ड करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कटवाया टिकट

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कमलनाथ के सुरक्षाकर्मियों ने सभी समर्थकों के मोबाइल स्विच आफ करवा कर अपने पास रख लिए। इसके बाद कमलनाथ ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि आप लोगों से ज्यादा मैं चाहता हूं कि वीरेंद्र रघुवंशी चुनाव लड़े, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट दिग्विजय सिंह ने कटवाया है। अब वीरेंद्र रघुवंशी के टिकट के संबंध में आपको मुझसे नहीं दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह से बात करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों द्वारा छीना गया मोबाइल

वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में भोपाल पहुंचे लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर एक वीडियो उपलब्ध करवाया है, जिसमें कमलनाथ अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जितना आप चाहते हैं उससे ज्यादा मैं चाहता हूं, इसके बाद अचानक वीडियो कट गया। वीडियो उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति का कहना है कि यह वीडियो इसलिए कट गया क्योंकि इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा उसका मोबाइल छीन लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed