फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi said world is watching grandeur of Shri Kashi Vishwanath Dham 

सीएम योगी बोले: दुनिया निहार रही है श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता

Thu, 23 Dec 2021 10:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Dec 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said world is watching grandeur of Shri Kashi Vishwanath Dham 
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने आज विकास के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यूपी व काशी को विशिष्ट पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयास से काशी विश्वनाथ धाम आज भव्य रूप में दिख रहा है और देश ही नहीं संपूर्ण विश्व उसकी भव्यता को निहार रहा है।

विज्ञापन


काशी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को केंद्र में रखते हुए सीएम ने भारत माता और गंगा माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के बाद मजदूरों का सम्मान किया। आज वाराणसी में नए डेयरी का शिलान्यास हुआ है।

विज्ञापन

बनास डेयरी ने जो मुनाफा किसानों से कमाया था, आज वह बोनस के रूप में पीएम के हाथों से लौटाया जा रहा है। इसके साथ ही 2100 करोड़ रुपये की सौगात प्रधानमंत्री देश और वाराणसी को दे रहे हैं। यूपी के 20 लाख लोगों को उनकी आबादी की जमीन का घरौनी प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।

इन सभी के केंद्र में काशी ही है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का उन्होंने आभार जताया। अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को घेरने के साथ सरकार द्वारा विकास की वचनबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed