फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi Meerut Visit: Not a single case was registered in police stations, police monitered Sotiganj by drone

सीएम आए तो पसरा रहा सन्नाटा: थानों में एक भी मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पुलिस ने सोतीगंज में उड़ाया ड्रोन

Wed, 11 May 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 May 2022 11:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ में कड़ा पहरा रहा। कैंट में भारी पुलिस फोर्स रहा है और जली कोठी में पुलिस मुस्तैद रही। थानों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में कोई चेकिंग भी नहीं हुई। मंगलवार ऐसा दिन रहा, जिसमें शहर के किसी भी थाने में चोरी का मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
CM yogi Meerut Visit: Not a single case was registered in police stations, police monitered Sotiganj by drone
मेरठ में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्रोन भी उड़ाया गया। शहीद स्मारक, तहसील मेरठ और सोतीगंज समेत भैंसाली बस अड्डे के पास ड्रोन उड़ाकर तस्वीर ली गई। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए पुलिस सतर्क थी। इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि सोतीगंज में ड्रोन हर सप्ताह उड़ाया जा रहा है। कबाड़ियों पर निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को दृष्टिगत भी ड्रोन उड़ाया गया।

विज्ञापन


जली कोठी में मुस्तैद रही पुलिस 
मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में कड़ा पहरा रहा। कैंट में भारी पुलिस फोर्स रहा है और जली कोठी में पुलिस मुस्तैद रही। जगह-जगह पर रूट डायवर्जन किया। पुलिस लाइन से मॉल रोड, शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर और विक्टोरिया पार्क पर पुलिस अफसर मुख्यमंत्री के काफिले के साथ दौड़ते रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के थानों में दर्ज नहीं हुआ कोई मामला 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौर के चलते पुलिस दिनभर मुस्तैद रही। थानों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में कोई चेकिंग भी नहीं हुई। मंगलवार ऐसा दिन रहा, जिसमें शहर के किसी भी थाने में चोरी का मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अपराध मुक्त शहर रहा। इसको लेकर पुलिस के अधिकारियों में चर्चा बनी रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, कोतवाली, देहलीगेट, लिसाड़ीगेट, लालकुर्ती, सदर बाजार समेत कई थानों में कोई मुकदमा नहीं लिखा गया।  

अमित को किया नजरबंद  
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यावधान की आशंका के चलते गंगानगर पुलिस ने हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज को थाने में नजरबंद कर दिया। लगभग तीन घंटे के बाद उन्हें छोड़ा गया। अमित भारद्वाज ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। मंगलवार को घर पहुंची पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।  

नहीं हो पाई मंडलीय समीक्षा बैठक 
आयुक्त सभागार में विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रस्तावित मंडलीय बैठक नहीं हो सकी। अंतिम समय में इसे रद कर दिया गया। सीएम के पहुंचने से पहले शाम चार बजे इसकी सूचना मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed