{"_id":"64b8b13434d2f15bda0be356","slug":"bjp-mla-reprimands-vigilance-head-for-cutting-power-connection-in-agra-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस हेड पर भड़के भाजपा विधायक: बिजली कनेक्शन काटने पर लगाई फटकार, ऊर्जा मंत्री से भी की शिकायत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
विजिलेंस हेड पर भड़के भाजपा विधायक: बिजली कनेक्शन काटने पर लगाई फटकार, ऊर्जा मंत्री से भी की शिकायत
Thu, 20 Jul 2023 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:29 AM IST
सार
आगरा में भाजपा विधायक टोरंट पावर के विजिलेंस हेड पर भड़क गए। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने पर फटकार लगाई। ऊर्जा मंत्री से भी शिकायत की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बकाया किसी का और कनेक्शन काट दिया दूसरे का। यह आरोप लगाते हुए छावनी क्षेत्र के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने टोरंट पावर के विजिलेंस हेड आरके गुुप्ता को फटकार लगाई। विधायक ने गलत तरीके से कनेक्शन काटने पर इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री से की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश बुधवार को टोरंट पावर के विजिलेंस हेड पर भड़क गए। वह दोपहर में संजय प्लेस स्थित टोरंट पावर के ऑफिस हरीपर्वत पर पुलिस लेकर जा पहुंचे। उन्होंने विजिलेंस हेड आरके गुप्ता से पूछा कि नगला प्यारे धांधूपुरा निवासी जगदीश भारती का कनेक्शन 3 दिन पहले क्यों काटा गया। जबकि उनके ताऊ के लड़के पर कंपनी का 16 हजार रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि जब जगदीश भारती का बिल जमा है तो उनकी बिजली क्यों काटी गई। आरोप लगाया गया कि तीन दिन से आरके गुप्ता उनका फोन भी नहीं उठा रहे थे, इस पर उन्हें ऑफिस आना पड़ा। उन्होंने आरके गुप्ता से भाजपा कार्यकर्ता जगदीश भारती से इस मामले में माफी मांगने को कहा और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती न की जाए।
यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता, बढ़ती जा रहीं थानाध्यक्ष की घिनौनी करतूतें और फफककर रो पड़ीं
इस मामले में टोरंट पावर के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई के मुताबिक विधायक का प्रोटोकॉल होता है। उसी के तहत उन्हें सम्मान दिया गया। उनकी बात सुनी गई और बताया गया कि हमने जो कार्रवाई की है, नियमानुसार की है। हम नियमों का पालन कर रहे हैं।