फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 17 year old boy murdered, dead body found in drain; People beat the accused brutally

Bihar News : 17 साल के लड़के की हत्या, नाले में मिली लाश; लोगों ने आरोपी को बेरहमी से पीटा

Thu, 15 Feb 2024 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Feb 2024 03:06 PM IST
सार

मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: 17 year old boy murdered, dead body found in drain; People beat the accused brutally
17 साल के लड़के की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटन में 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। घटना  अगम कुआं थाना क्षेत्र के दाउद बीघा मोहल्ले की है। गुरुवार को नाले से लड़के की लाश मिली तो लोग दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी व्यकि को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी नसेड़ी और सनकी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सागर कुमार (17) बुधवार की सुबह अपने घर से निकाला और फिर देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सागर कुमार की हत्या के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया
इस बीच गुरुवार की अहले सुबह लोगों ने छानबीन के क्रम में देखा कि मोहल्ले के एक खटाल के नजदीक छोटे से नाले के पास सागर कुमार का चप्पल गिरा पड़ा है। आशंका होने पर परिवार के लोगों ने पास के एक छोटे नाले में सागर कुमार का शव पड़ा हुआ देखा। शव देखते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इस बीच लोगों ने मोहल्ले के एक व्यक्ति श्रवण कुमार राय को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि श्रवण कुमार के द्वारा ही सागर कुमार की हत्या के बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श्रवण कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर अगम कुआं थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नाली से सागर कुमार का शव बरामद किया गया है, वह नाली बच्चों के डूबने योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के द्वारा श्रवण कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed