{"_id":"25a841bdcdba636343d8bea210e5f48a","slug":"bhanu-soni-from-himachal-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानू सोनी ने की टप्पू सेना की रैगिंग","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
भानू सोनी ने की टप्पू सेना की रैगिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के एक और गबरू ने मुंबई का रुख किया है। धर्मशाला के नजदीकी गांव डढंब की डडियाला कॉलोनी के रहने वाले भानू सोनी ने टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्टूडेंट का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
टीवी सीरियल में वह टप्पू सेना की रैगिंग करते नजर आए। इसमें इनका नाम मैड़ी था। यह एपिसोड 31 जुलाई रात को 8:30 बजे प्रसारित हुआ।
वह शीघ्र ही सत्य घटनाओं पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल सावधान इंडिया में भी नजर आएंगे। वह इस सीरियल में वर्ष 1994 में भी एक लड़के का किरदार निभा चुके हैं। प्रदेश के इस नौजवान ने छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान बनाकर हिमाचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उधर, भानू सोनी ने कहा कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल मिल ही जाती है। छोटे परदे पर काम मिलने से भानू सोनी बेहद खुश हैं।