फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today

काशी में अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, इन 32 स्थानों पर पुष्पार्चन, जान लें रूट डायवर्जन

Sat, 25 Aug 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 25 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा ने शनिवार को 12 बजे वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश किया। इससे पहले शुक्रवार को अमेठी, सुल्तानपुर होते हुए यात्रा जौनपुर पहुंची थी। जहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को यात्रा ने काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट के लिए सुबह नौ बजे प्रस्थान किया।बजड़े से ले जाकर बीच गंगा में अस्थियों के फूल विसर्जित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट के मंच की साफ सफाई कराई गई। इसके अलावा सावन में लगने वाले बैरिकेडिंग को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई है। साफ-सफाई का क्रम शनिवार की सुबह भी चलेगा। भाजपा पार्षद नरसिंह बाबा के नेतृत्व में राजेंद्र प्रसाद घाट की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन


यहां पानी से सीढ़ियों और मंच की धुलाई की गई। बजड़े की व्यवस्था की गई। जिस पर चुनिंदा पदाधिकारी ही कलश लेकर गंगा में विसर्जित करने जाएंगे। इसके पूर्व पुष्पार्चन के लिए कलश राजेंद्र प्रसाद घाट पर रखा जाएगा। मैदागिन से राजेंद्र प्रसाद घाट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। जिसे हटाने के लिए भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से भाजपा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और सरकार की ओर से राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी अस्थि कलश लेकर आ रहे हैं। काशी प्रांत के अमेठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अस्थि कलश को ग्रहण किया। इसके बाद वे अस्थि कलश यात्रा के साथ काशी आएंगे। यहां राजेंद्र प्रसाद घाट पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे।

इस दौरान घाट पर श्रद्धांजलि सभा होगी। जिसमें भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार वाले रामधुन सुनाएंगे। जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देंगे। छतों से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के लिए 20 स्थान चयनित किए गए हैं। टाउनहाल में 29 को त्रयोदशाह कार्यक्रम होगा। इसमें  51 ब्राह्मणों को भोज के बाद 51 हजार काशी की जनता को भोजन कराया जाएगा। यात्रा के साथ डा. शोभनाथ यादव, आरडी पाल, रामचंद्र मिश्र, अशोक चौरसिया आदि शामिल हैं। 

अस्थि कलश यात्रा के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था

Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा फूलपुर थाना की सीमा में शनिवार को 10:20 बजे प्रवेश करेगी और राजेंद्र प्रसाद घाट तक जाएगी। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यात्रा में अत्यधिक भीड़ की संभावना के मद्देेनजर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

- बाबतपुर से भोजूबीर तक अस्थि कलश यात्रा अपनी बायीं लेन में चलेगी और दायीं लेन में दोनों तरफ का ट्रैफिक चलेगा।
- भोजूबीर से सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास होते हुए आंबेडकर चौराहा तक अस्थि कलश यात्रा के आते समय भोजूबीर की तरफ  जाने वाले वाहन आंबेडकर चौराहा, कचहरी चौराहा से होकर गंतव्य को जाएंगे।
- आंबेडकर चौराहा से नदेसर होते हुए अंधरापुल तक अस्थि कलश यात्रा के दौरान समस्त वाहनों को कचहरी से डायवर्ट कर पुलिस लाइन होते हुए ताड़ीखाना से चौकाघाट की तरफ  भेजा जाएगा। अंधरापुल से नदेसर की तरफ  जाने वाले वाहन पूर्व की भांति अपनी लेन में चलते रहेंगे।
- अंधरापुल से तेलियाबाग की ओर अस्थि कलश यात्रा के जाते समय वाहनों को तेलियाबाग से चौकाघाट से अंधरापुल की तरफ  भेजा जाएगा। दायीं लेन से आने वाले वाहन पूर्व की भांति अपने लेन में चलते रहेंगे।
- तेलियाबाग से लहुराबीर की तरफ  अस्थि कलश यात्रा के जाते समय समय वाहनों को तेलियाबाग से मोड़ कर चौकाघाट होकर लकड़ी मंडी से संस्कृत विश्वविद्यालय, पिपलानी कटरा होकर गंतव्य की तरफ  भेजा जाएगा। लहुराबीर से तेलियाबाग की तरफ  आने वाले वाहन पूर्व की भांति अपनी लेन में चलते रहेंगे।
- लहुराबीर से मैदागिन की तरफ  अस्थि कलश यात्रा के जाने के दौरान दायीं लेन से आने वाले वाहन जगतगंज स्थित अमर उजाला तिराहा से होकर लकड़ी मंडी, गोलगड्डा होकर गंतव्य को जाएंगे।
- मैदागिन से गोदौलिया की तरफ अस्थि कलश यात्रा के जाने के दौरान अन्य वाहनों को गोदौलिया, रामापुरा, नई सड़क होकर पियरी से मोड़ दिया जाएगा।
- एंबुलेंस और शव वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

इन 32 स्थानों पर आज होगा पुष्पार्चन

Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today
atal bihari vajpayee
सुबह 10:20 बजे यात्रा फुलपुर बाजार पहुंचेगी। यहां से 10 स्थानों पिंडरा, बाबतपुर चौराहा, हरहुआ बाजार, काजी सराय, प्रज्ञा हास्पिटल, तरना, शिवपुर चौराहा, हेमंत सिंह हास्पिटल के पास, संत अतुलानंद स्कूल के पास पुष्पार्चन किया जाएगा। इसके बाद अतुलानंद मोड़ से महानगर की टीम यात्रा के साथ हो जाएगी।

महानगर में 22 स्थानों राजर्षि चौराहा, सर्किट हाउस, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, विवेकानंद मूर्ति, नदेसर चौराहा, अंधरापुल, चौरामाता मंदिर, जगतगंज मोड़, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी मोड़, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय, चौक, ज्ञानवापी, कोतवालपुरा, गोदौलिया, राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुष्पार्चन होगा। 
 

कांग्रेसी नेता अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today
अस्थि कलश यात्रा
र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा में कांग्रेसी नेता भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय और ललितेश पति त्रिपाठी मैदागिन चौराहे पर अस्थि कलश यात्रा में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 
अस्थि कलश यात्रा में पिंडरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की। जगह जगह होर्ल्डिगिं लगाए गए। संतोष सिंह, दीपक सिंह आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। 

बीएचयू अस्पताल में मरीजों के लिए अटल सेवा शुरू

Atal bihari vajpayee asthi kalash will come varanasi today
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके तहत अस्पताल में अब ई-रिक्शा चलवाया जाएगा। मरीज और उनके परिजन गेट से अस्पताल तक नि:शुल्क इसका लाभ ले सकेंगे। इसके साथ-साथ अस्प्ताल परिसर में गाडि़यों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा, जिससे कि इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड तक मरीज आसानी से पहुंच सके। यह ई रिक्शा भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल की ओर से दिया जा रहा है। विधायकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के मद में मिलने वाले 20 हजार रुपये प्रतिमाह के धन को एकत्र कर वह मरीजों की सुविधा के लिए ई रिक्शा भेंट कर रहे हैं। इसे अटल सेवा का नाम दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा के मुताबिक रविंद्र जायसवाल के बाद अन्य विधायकों से भी इस तरह के सहयोग की अपील की जाएगी, जिससे कि मरीजों को लाभ मिल सके। मरीजों की सुविधा के लिए 30 ई रिक्शा चलवाने का लक्ष्य रखा गया है। बहुत जल्द ही अस्पताल परिसर में गाडि़यों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जिससे कि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed