फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ambulance stuck in jam, police remained mute

जाम में फंसी एंबुलेंस, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Tue, 04 Dec 2018 11:03 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 04 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in jam, police remained mute
तीन घंटे हाईवे जाम रहने से यातायात ठप रहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कबरई। कानपुर-सागर हाईवे में मंगलवार की दोपहर लंबा जाम लग गया। घंटो लगे जाम में एंबुलेंस दो घंटे तक फंसी रही। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

 साप्ताहिक बाजार का दिन मंगलवार का होने के कारण मार्केट में भीड़ अधिक रहती है। इसी हाईवे में जाम का प्रमुख केंद्र छंगा तिराहा भी है। जहां दिन में कई बार जाम लगता है। दोपहर 12 बजे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय थाने के पास जाम लगा दिया। जिसे कबरई पुलिस खुलवाने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। तीन घंटे तक दोनों ओर लगे हजारों वाहनों के जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। भटीपुरा के मरीज रामसेवक प्रजापति (73) को एंबुलेंस में लेकर उनका पुत्र राजेश लेकर कानपुर जा रहा था। जाम में एंबुलेंस के फंस जाने की वजह से मरीज को दिक्कत हुई। वाहन धीमी गति से तीन घंटे में एक किमी की दूरी भी तय नहीं कर सके। उधर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस ने यातायात बहाल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed