{"_id":"63274278d080636f610ac93f","slug":"allahabad-university-15-nominated-in-demonstration-case-news-updte","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 15 छात्र नामजद, 100 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Allahabad University : फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 15 छात्र नामजद, 100 अज्ञात पर केस
Sun, 18 Sep 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:38 PM IST
सार
Allahabad University News : रिपोर्ट प्रॉक्टर हर्ष कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया है कि 12 सितंबर को कुछ लोगों ने फीस वृद्धि के विरोध में विवि परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इविवि की ओर से इस मामले में कर्नलगंज थाने में 15 नामजद व 100 अज्ञात छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट प्रॉक्टर हर्ष कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया है कि 12 सितंबर को कुछ लोगों ने फीस वृद्धि के विरोध में विवि परिसर में प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला, नारेबाजी की और दौड़ते हुए मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इससे पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। साथ ही दहशत भी फैल गई।
विज्ञापन
आंदोलन में जो छात्र नहीं जाना चाह रहे थे, उनको गालीगलौज व धमकी देकर बुलाया गया। इससे आवागमन बाधित होने के साथ ही कक्षाएं बाधित हुईं और पठन-पाठन के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
तहरीर में बताया गया है कि प्रदर्शन करने वालों में अजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, आयुष प्रियदर्शी, अजय पांडेय बागी, मंजीत पटेल, आशुतोष पटेल उर्फ राहुल, जितेंद्र धनराज, राहुल सरोज, नितिन मलिक, नीरज प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, हरेंद्र यादव, अमित द्विवेदी, आकाश यादव व 100 अज्ञात लोग शामिल थे। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।