{"_id":"182a10776761e34b4017487d114c10f3","slug":"aarushi-kumkum-in-national-table-tennis-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में नेशनल खेलेंगी हिमाचल की बेटियां ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
टेबल टेनिस में नेशनल खेलेंगी हिमाचल की बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
मॉडर्न हाई टेक स्कूल रौ पाली हटगढ़ जिला मंडी की आरुषि और कुमकुम राणा 12 दिसंबर से जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय वरिष्ठ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह जानकारी कोच और प्रबंधक विशाल शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरुषि और कुमकुम राणा का चयन राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जम्मू में होेने वाली राष्ट्रीय वरिष्ठ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी धर्मशाला में 24 नवंबर को हुई राष्ट्रीय अंडर 21 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही इन्हें राष्ट्रीय वरिष्ठ चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम को देश की श्रेष्ठ 16 टीमों में जगह मिली है। धर्मशाला में बेहतर प्रदर्शन पर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
जबकि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। स्कूल प्रबंधन, कोच और स्टाफ ने इन छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।