{"_id":"5bd7a80fbdec226d0679cbe6","slug":"a-man-caught-who-try-to-enter-in-israeli-embassy-with-intrusive-object","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली एंबेसी में संदिग्ध वस्तु के साथ घुसते हुए पकड़ा गया एक शख्स, आईबी ने की पूछताछ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
इस्राइली एंबेसी में संदिग्ध वस्तु के साथ घुसते हुए पकड़ा गया एक शख्स, आईबी ने की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा एजेंसियों में सोमवार दोपहर को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक संदिग्ध वस्तु के साथ इस्राइली एंबेसी में घुस रहा था। उसकी बेल्ट पर लोहे की चिप जैसी कोई चीज लगी हुई थी। एंबेसी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से थाने में देर शाम तक आईबी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। युवक लंदन में रहता है। उसका आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक का नाम नौशाद कायूम खां (25) है। वह मूलरूप से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। उसके पिता आईएफएस के पद से रिटायर हैं और जम्मू कश्मीर कैडर के थे। नौशाद दस वर्ष से लंदन में ही रहा है। उसने इस्राइली एंबेसी में येरूशलम के वीजा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
सोमवार को उसे एंबेसी में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। जब वह इस्राइली एंबेसी में घुस रहा था, तो एक्सरे मशीन की जांच के दौरान बेल्ट में लोहे की संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। लोहे की प्लेट में कोई चिप होने की बात कही जा रही थी। एंबेसी के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना तुगलक रोड थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन