फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 nominations made for 23 posts

23 पदों के लिए 15 ने कराया नामांकन

Tue, 26 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Tue, 26 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
15 nominations made for 23 posts
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को 23 पदों के लिए 15 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बुधवार को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन
नवगठित एल्डर्स कमेटी ने मंगलवार से डीबीए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी। कमेटी के अध्यक्ष हृदयनरायण पांडेय, सदस्य अरुण चतुर्वेदी, सुरेश मिश्रा, अमर सिंह सेंगर व कमलेश कुमार तिवारी ने सदस्यता सूची चस्पा कर दी। कुल 346 सदस्य इस बार चुनाव में भाग ले सकेंगे। 27 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन होंगे। 28 को नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच होगी। मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही सहयोगी सदस्य शिवम शर्मा के समक्ष नामांकन फार्म जमा किए गए। उन्होंने बताया कि डीबीए के कुल 23 पदों पर चुनाव होना है। पहले दिन मंगलवार को 15 वकीलों ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदयनरायण पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, सुरेश मिश्रा, कुलदीप दुबे, आदि ने बताया कि शीघ्र ही बैठक कर मतदान की तिथि घोषित की जाएगी। प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सतीश चंद्र राजपूत, गंगाराम तथा महामंत्री पद के लिए जितेंद्र सिंह सेंगर ने नामांकन किया। बुधवार को बड़ी संख्या में नामांकन हो सकते हैं।
विज्ञापन
न्यायालयों में चार दिन नहीं होगा काम नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर जिले के सभी न्यायालयों में 29 सितंबर से चार दिन काम नहीं होगा। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा के अनुसार शुक्रवार 29 सितंबर को नवमी, 30 को दशहरा, एक अक्तूबर को रविवार और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में न्यायालयों में काम नहीं होगा। तीन अक्तूबर से सभी न्यायालय अपने समय पर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed