{"_id":"5a1b0d124f1c1ba7678bdfee","slug":"1071-candidates-shot-dead-in-ballot-boxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"1071 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
1071 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
gathering at the site
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसा के बीच जिले की छह नगर निकायों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया। कुल 58.99 फीसदी मतदाताओं ने अध्यक्ष, सभासद व सदस्य पद के 1071 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद कर दिया। सबसे ज्यादा 80.90 फीसदी मतदान कंपिल और सबसे कम 53.43 फीसदी फर्रुखाबाद सदर सीट पर हुआ। पर्यवेक्षक, डीएम और एसपी खुद घूम घूमकर बूथों का जायजा लेते रहे। सदर सीट पर दो बूथों पर बवाल भी हुआ।
विज्ञापन
जिले की दो नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए रविवार को मतदान कराया गया। कुल 304063 मतदाताओं में 58.99 फीसदी ने मतदान कर 1071 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद कर दिया। दोनों नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 30 और सभासद पद के 567 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 70 और सदस्य पद पर 404 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 125 मतदान केंद्रों के 395 बूथों बनाए गए थे। सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह सर्दी होने के कारण मतदान कुछ धीमा रहा। धूप खिलने के साथ ही वोटर घरों से निकले और मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। सबसे ज्यादा रिकार्ड मतदान कंपिल नगर पंचायत में हुआ। यहां 80.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसके बाद मोहम्मदाबाद में 74.28 फीसदी, कमालगंज में 70.16फीसदी, कायमगंज में 70.01 फीसदी, शमशाबाद में 69.00 फीसदी और सबसे कम मतदान 53.43 फीसदी फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र में हुआ। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने पूरी चौकसी कर रखी थी। अतिसंवेदनशील प्लस 40 बूथों की वेब कास्टिंग कराई गई। पर्यवेक्षक संजय कुमार, डीएम मोनिका रानी, एसपी मृगेंद्र सिंह पूरा दिन बूथों का निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा सभी एडीएम आरबी सोनकर, एएसपी त्रिभुवन सिंह, तीनों एसडीएम भी बूथों का जायजा लेते रहे। पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगाह रखे रहे। सुरक्षा के लिए 790 होमगार्ड 48 दीवान, 409 सिपाही, 75 सब इंस्पेक्टर, 14.5 सेक्शन पीएसी, 250 शस्त्र अर्द्धसैनिक बल के जवान बूथों पर और 218 सब इंस्पेक्टर, 55 दीवान, 907 सिपाही, 1087 होमगार्ड और 44 सेक्शन पीएसी बल व 542 अर्द्धसैनिक बल अधिकारियों के साथ गश्त पर रहे। 24 डिजिटल और 31 वोडियो कैमरे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
ज्यों-ज्यों चढ़ा सूरज, त्यों-त्यों बढ़ा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रखाबाद। नगरीय निकाय चुनाव के महापर्व में किसी निकाय में मतदाताओं ने बढ़कर भाग किया तो किसी में मतदाताओं का वोट डालने में रुझान कम रहा। नगर पालिका सदर के मतदाताओं में वोट डालने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई दी। 211579 वोटरों में से 113111 ने वोट डाले। इस कारण मतदान का प्रतिशत 53.46 फीसदी पर पहुंचने के बाद ठहर गया। कंपिल नगर पंचायत के मतदाताओं ने महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस नगर पंचायत क्षेत्र के 7920 मतदाताओं में से 6408 ने वोट डाले। इस कारण इस नगर पंचायत का मतदान प्रतिशत 80.90 फीसदी रहा। नगर पंचायत कमालगंज क्षेत्र के 10828 मतदाताओं में से 7706 ने वोट डाले। इस नगर पंचायत का मतदान प्रतिशत 71.16 फीसदी रहा। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 18606 मतदाताओं में से 13821 ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। इससे मतदान का प्रतिशत 74.28 फीसदी रहा। नगर पंचायत शमसाबाद क्षेत्र के 28580 मतदाताओं में से 19720 ने वोट डाले। इस नगर पंचायत का मतदान प्रतिशत 69.00 फीसदी रहा। नगर पालिका कायमगंज क्षेत्र में 26550 मेें से 18590 ने वोट डाले और इस नगर पालिका क्षेत्र में 70.01 फीसदी मतदान रहा।
विज्ञापन