फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Workers from Mumbai are also worried in UP, migrants craving food in Quarantine Center

यूपी में भी परेशान हो रहे हैं मुंबई से गए श्रमिक, क्वारंटीन सेंटर में भोजन को तरसे प्रवासी

Wed, 13 May 2020 01:45 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 May 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Workers from Mumbai are also worried in UP, migrants craving food in Quarantine Center
shramik special train - फोटो : Amar Ujala (File)

आसमान से गिरे, खजूर पर अटके। यह मशहूर कहावत कोरोना संकट से परेशान होकर श्रमिक विशेष ट्रेन द्वारा मुंबई से अपने गांव पहुंचे लोगों पर सटीक बैठती है। कोरोना महामारी में बेरोजगार हुए लोग रविवार को वसई से जौनपुर गई विशेष ट्रेन से अपने गांव के करीब पहुंच तो गए, लेकिन, यात्री क्वारंटीन सेंटर में भूख-प्यास से हलकान हो रहे हैं।

विज्ञापन


बीते रविवार को शाम 7.20 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुंबई के उपनगरीय रेलवे स्टेशन वसई से जौनपुर के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन सोमवार की रात 12 बजे जौनपुर पहुंची। यात्रियों को बस से जौनपुर से 18 किलोमीटर दूर मडियाहूं के विवेकानंद कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन


मुंबई से गये यात्रियों में से एक ने फोन पर बताया कि मंगलवार को तड़के 3 बजे मुंबई से आए यात्रियों के मडियांहू पहुंचने के बाद सुबह 9 बजे उन्हें चाय दी गई और भोजन के तौर पर दोपहर 1 बजे 100 ग्राम खिचड़ी के पैकेट पकड़ा दिए गए। शाम होते-होते भूख से परेशान मुंबईकर श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉट रिचेबल जिला प्रशासन, कृपाशंकर ने की शिकायत

जिला प्रशासन का पक्ष जानने के लिए जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई किंतु उन्होंने कोई जवाब नही दिया। इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की गई है।



मामले की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने भी जौनपुर के जिलाधिकारी से क्वारंटीन केंद्र की खराब दशा की शिकायत की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed