Twitter Account Hacked: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने कई ट्वीट को किया रिट्वीट
मंत्री कुलस्ते के मीडिया सलाहकार वीर कपूर के अनुसार आज सुबह से मंत्री के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से अनुचित ट्वीट रिट्वीट हो रहे थे। इसके बाद अकाउंट हैक होने की सूचना मिली। तुरंत ट्विटर इंडिया को यह जानकारी दी गई। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट गुरुवार को हैक हो गया। इसके बाद हैकर ने उनके अकाउंट से कई तरह के ट्वीट रिट्वीट कर दिए। सूचना मिलते ही कुलस्ते ने ट्वीट कर अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना दी। उन्होंने ट्विटर इंडिया से भी मदद मांगी।
मंत्री कुलस्ते के मीडिया सलाहकार वीर कपूर के अनुसार आज सुबह से मंत्री के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से अनुचित ट्वीट रिट्वीट हो रहे थे। इसके बाद अकाउंट हैक होने की सूचना मिली। तुरंत ट्विटर इंडिया को यह जानकारी दी गई। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई।
बता दें, मंत्री कुलस्ते आज इंदौर में थे। वे यहां आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेने आए थे। उन्होंने समिट को संबोधित भी किया था।