{"_id":"621b5559e632a1075c222444","slug":"ukraine-russia-war-chhattisgarh-cm-said-if-the-flight-fare-does-not-increase-more-students-would-have-returned-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia war: छत्तीसगढ़ के सीएम ने फ्लाइट के किराये पर उठाए सवाल, सोरेन ने मोदी और शाह को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Russia war: छत्तीसगढ़ के सीएम ने फ्लाइट के किराये पर उठाए सवाल, सोरेन ने मोदी और शाह को लिखा पत्र
Sun, 27 Feb 2022 09:35 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:35 PM IST
सार
यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों की वतन वापसी कराने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार से छात्रों को प्रदेश के बॉर्डर के करीब लाने की मांग की ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों की वतन वापसी कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार से छात्रों को बॉर्डर के करीब लाने की मांग की, ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने निकासी के लिए लगाए गई फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि फ्लाइट का किराया ना बढ़ाया गया होता तो सही समय पर अब तक ज्यादा छात्रों की वतन वापसी हो गई होती।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कीव और खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने फ्लाइट का किराया 24000 से 25000 रुपये को बढ़ाकर 60,000 से 80,000 रुपये तक कर दिया है। अगर किराया ना बढ़ाया गया होता तो सही समय पर ज्यादा छात्र वापस आ गए होता।
विज्ञापन
राज्य सरकार करेगी खर्चे का वहन
रविवार को भूपेश बघेल सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूक्रेन से भारत वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। छात्रों ने वीडियो मैसेज भेजकर वतन वापसी की गुहार सरकार से लगाई थी। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य सरकार की ओर से खर्च वहन करने का एलान किया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के 75 छात्र फंसे हैं यूक्रेन में
यूक्रेन और रूस के बीच तीन दिनों से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के 75 छात्र वहां फंसे हुए है। यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारत के छात्रों को वापस लाया जा रहा है। वहीं, आपात स्थिति में आने का खर्च भी बढ़ गया है। इसलिए राज्य सरकार ने छात्रों की वापसी का पूरा खर्च उठाने का एलान किया है।
झारखंड सरकार ने केंद्र को यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया। अपने पत्र में सोरेन ने लिखा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है। लगभग 20,000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें 18,000 छात्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऑफिस में हर रोज उन छात्रों के परिजन फोन कर जानकारी मांग रहे हैं, जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। आपकी ओर से आई शीघ्र प्रतिक्रिया निश्चित रूप से चिंतित परिवारों को आश्वासन देगी।