{"_id":"61fe6d74a34858388d07aee3","slug":"two-minor-sisters-killed-their-aunt-for-getting-scolded-for-using-mobile-phone-in-raigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रिश्तों का कातिल बन गया मोबाइल, चलाने से रोका तो भतीजियों ने कर दी बुआ की हत्या, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रिश्तों का कातिल बन गया मोबाइल, चलाने से रोका तो भतीजियों ने कर दी बुआ की हत्या, पढ़िए पूरा मामला
Sat, 05 Feb 2022 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:58 PM IST
सार
मोबाइल चलाने से मना करने पर गुस्साईं दो नाबालिग बहनों ने अपनी बुआ की ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें दो नाबालिग बहनों ने अपनी ही बुआ की हत्या कर दी। दोनों बहनों ने इस वारदात को केवल इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उनकी बुआ उन्हें मोबाइल चलाने से मना करती थी। मामला यहां के चक्रधर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर-सपनई गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस को चार फरवरी को तुलसी नामक एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली। 35 वर्षीय तुलसी अविवाहित थी और अपने भाई के घर रहती थी। उसके भाई की दो बेटियां हैं जिनमें से एक की उम्र 17 और दूसरी की 15 वर्ष है। दोनों लड़कियां अक्सर तुलसी के मोबाइल से दोस्तों से बात करती थीं जिससे वह मना करती थी।
विज्ञापन
तीन फरवरी को छोटी भतीजी तुलसी को बताए बिना उसका फोन लेकर स्कूल चली गई थी। शाम को इसे लेकर तुलसी ने उसे डांटा। इसी के बाद दोनों ने तुलसी की जान लेने का फैसला कर लिया। दोनों ने रात को जब तुलसी सो रही थी तब टंगिया से हमला कर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन