फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   There is a demand for giving Nobel Prize to Chief Minister Nitish Kumar

बिहार: जलवायु परिवर्तन पर काम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की उठी मांग

Fri, 29 Nov 2019 01:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
There is a demand for giving Nobel Prize to Chief Minister Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

बिहार विधान परिषद में जलवायु परिवर्तन पर हो रही बहस के दौरान एक एमएलसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


बहस के दौरान जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जलवायु परिवर्तन पर किए गए कामों की सराहना करते हुए कहा कि मैं सीएम नितीश कुमार के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं चाहता, बल्कि मैं इसे बिहार के 12 करोड़ लोगों के नेता के लिए चाहता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिल गेट्स ने भी नीतीश कुमार के जलवायु परिवर्तन को लेकर कर रहे कामों की सराहना की है।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से आज पूरी दुनिया परेशान है।जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पर काम के लिए 2007 में नोबेल प्राइज दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र के वाइस प्रेसिडेंट अल्बर्ट गोरे जूनियर को इस काम के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है तो नीतीश कुमार को क्यों नहीं मिल सकता? उन्होंने इसके लिए परिषद को पहल करने की भी बात कही।

खालिद अनवर के इस बयान का समर्थन जदयू के ही एक और एमएलसी दिलीप चौधरी ने भी किया। दिलीप ने विधान परिषद में एक प्रस्ताव पारित कर नाम भेजने की सिफारिश तक कर डाली। उन्होंने कहा कि बिहार देश में पहला ऐसा राज्य है जिस ने 13 जुलाई 2019 को बिहार मंडल के सभी नेताओं के साथ जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की थी। इसलिए नीतीश कुमार का नाम निश्चित तौर पर नोबेल प्राइज के लिए नामित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed