फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   the son reached in Mortuary house Mother's dead body tied into a bike

मध्यप्रदेश: मां के शव को बाइक पर बांधकर बेटा पहुंचा पोस्टमॉर्टम हाउस

Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
the son reached in Mortuary house Mother's dead body tied into a bike
टीकमगढ़ में अपनी मां के शव को रस्सी से बांधकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा बेटा।

देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दंभ हमेशा से भरा जाता है पर हकीकत कुछ और ही दास्तान बयां करती है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर ही मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें कहीं न कहीं से सामने आ ही जाती हैं।

विज्ञापन


हाल ही में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सरकारी शव वाहन नहीं मिलने के कारण एक महिला के शव को उसके बेटे ने बाइक पर बांध कर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत बीते सोमवार को सांप के काटने से हुई थी। जिसके चलते पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही। महिला के बेटे ने सरकारी शव वाहन के लिए कई बार फोन किया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। अंत में थक-हारकर बेटे ने अपनी मां के शव को बाइक पर रस्सी से बांधकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन

 
कई बार फोन किया पर नहीं आया सरकारी शव वाहन, अफसरों ने साधी चुप्पी

दरअसल, मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के मस्तापुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला कुंवर बाई वंशकार की बीते सोमवार को सांप के काटने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मृतका के परिजनों ने मोहनगढ़ थाना पुलिस को दी। मृतका के बेटे का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की बात कही। पुलिस ने महिला के शव को खुद पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के परिजनों को ही शव जिला अस्पताल ले जाने की सलाह तक दे डाली। इसके बाद महिला के बेटे ने सरकारी शव वाहन के लिए कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंत में वाहन न होने के चलते बेटे ने अपनी मां के शव को जैसे-तैसे बाइक पर रस्सी के सहारे बांधकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया। इस पूरे मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed