फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi yadav written post on facebook over Lalu Yadav could not attend engagement of tej pratap

भाई की सगाई के बाद तेजस्वी ने लिखी 'दिल की बात', पढ़कर भावुक हो जाएगा हर शख्स

Fri, 20 Apr 2018 05:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 20 Apr 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi yadav written post on facebook over Lalu Yadav could not attend engagement of tej pratap

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की सगाई के बाद एक भावात्मक फेसबुक पोस्ट लिखी है। आरजेडी नेता ने बुधवार को हुई भाई तेजप्रताप की सगाई में पिता लालू प्रसाद यादव के शामिल न हो पाने को लेकर इस फेसबुक पोस्ट पर 'दिल की बात' साझा की है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने इस पोस्ट में लिखा, "हम सभी नौ भाई-बहनों ने जीवन के हर सफर की शुरुआत हमेशा हमने पिताजी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेकर ही की है, लेकिन कल मन थोड़ा व्यथित था कि तेज भाई के नए सफर की शुरुआत में उनका विराट व्यक्तित्व शारीरिक रूप से खुशी की घडी में हमारे साथ शरीक नहीं था। सुख के क्षणों में हमने पिता की कमी महसूस की।"
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले लालू यादव के सगाई में न शामिल हो पाने पर तेजप्रताप भी काफी दु:खी थे और उन्होंने ट्वीट किया था, 'मिस यू पापा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, "बचपन से सुनते आया हूं कि वो हमें अक्सर कहते हैं, जो जनसेवा को समर्पित हो उसका कोई निजी जीवन नहीं होता, निजी खुशियां नहीं होती, निजी दुःख नहीं होता। जन-जन के संघर्ष के आगे परिवार की खुशियों का कोई मोल नहीं है। भाई के सगाई समारोह में पिता जी की यही बात बार-बार याद आ रही थी। भाई के नए सफर पर पिता के आशीर्वाद का हाथ उनके सिर पर नहीं था, ये शायद पहली बार था। पिता की कमी बहुत खली, लेकिन उनकी ये सीख हमारे साथ रही की निजी सुख-दुःख से ऊपर होकर हमारा जीवन बिहार के लिए समर्पित है और रहेगा।"



मालूम हो कि बुधवार यानी 18 दिसंबर को पटना के मौर्या होटेल में आयोजित एक खास समारोह में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की सगाई संपन्न हुई। इस खास मौके पर चार घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हो सके। सूत्रों के अनुसार लालू के सगाई में न शामिल हो पाने की वजह से समारोह में सिर्फ करीबी लोगों को निमंत्रित किया गया था। बता दें कि तेजप्रताप की शादी अगले माह की 12 मई को होगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं एश्वर्या

Tejashwi yadav written post on facebook over Lalu Yadav could not attend engagement of tej pratap

बता दें कि तेजप्रताप की होने वाली दुल्हनिया एश्वर्या राय बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती है। इससे पहले हाल ही में तेजप्रताप पटना एयरपोर्ट पर एकाएक अपनी होनेवाली दुल्हनिया से टकरा गए थे। उनकी ऐश्वर्या से इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई।

तस्वीर में होनेवाले दूल्हे राजा तेजप्रताप यादव को शर्माते हुए नजर आए थे।  फोटो में तेजप्रताप और ऐश्वर्या के अलावा कुछ और रिश्तेदार को भी साथ खड़े हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी होनेवाली पत्नी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। संयोगवश दोनों की टाइमिंग ऐसी थी कि उनकी मुलाकात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed