फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Target killing in Kashmir Arvind Kejriwal said Kashmiri Pandits forced to leave the valley Center should ensure security

कश्मीर में टारगेट किलिंग: अरविंद केजरीवाल बोले- कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ने को मजबूर, सुरक्षा सुनिश्चित करे केंद्र

Thu, 02 Jun 2022 04:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jun 2022 04:40 AM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त कश्मीरी पंडित बहुत दुखी हैं। उनकी सरकार से सिर्फ एक ही मांग है कि आतंकवादियों से उन्हें सुरक्षा दी जाए। कश्मीरी पंडित वापस हिम्मत करके कश्मीर में जाकर बसे थे। वहां जाकर उन्होंने अपना घर बसाया। लेकिन अब उनके साथ वही हो रहा है, जो 90 के दशक में हुआ था।

विज्ञापन
Target killing in Kashmir Arvind Kejriwal said Kashmiri Pandits forced to leave the valley Center should ensure security
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घाटी में कश्मीरी पंडितों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। हालात 90 के दशक वाले बन गए हैं। आतंक की वजह से कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सीएम ने हैरानी जताई कि इसे रोकने के लिए कहीं से कुछ भी नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दिल्ली सरकार की इस मसले में जो भी भूमिका होगी, उसके लिए वह तैयार है।

विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त कश्मीरी पंडित बहुत दुखी हैं। उनकी सरकार से सिर्फ एक ही मांग है कि आतंकवादियों से उन्हें सुरक्षा दी जाए। कश्मीरी पंडित वापस हिम्मत करके कश्मीर में जाकर बसे थे। वहां जाकर उन्होंने अपना घर बसाया। लेकिन अब उनके साथ वही हो रहा है, जो 90 के दशक में हुआ था। कश्मीरी पंडितों को उनके घर व दफ्तर में घुसकर और सड़कों पर मारा जा रहा है। यह अमानवीय है। इंसानियत और देश के खिलाफ है। उसे रोकने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इस साल अब तक 16 कश्मीरी पंडितों की हत्या : केजरीवाल ने कहा कि जब कश्मीरी पंडित भाई-बहन इसका विरोध करते हैं तो उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें कॉलोनी में बंद कर दिया जाता है। बात चाहे सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट हो, श्रीनगर में रहने वाले केमिस्ट एमएल बिंद्रू हो या फिर स्कूल टीचर रजनी बाला की। इस तरह 16 कश्मीरी पंडितों को इस साल मारा गया है। आम कश्मीरी यही चाहता है कि हिंदू और मुसलमान सभी एक साथ रहें, लेकिन आतंकवादी ताकतें यह नहीं चाहतीं। यह इनके लिए सबसे बड़ा खतरा। इनकी एकता आतंकवादियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सामने दिल्ली मॉडल पेश करेंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगस्त में सिंगापुर में होने जा रहे वर्ल्ड सिटीज समिट-2022 में दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉंग ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।


मुख्यमंत्री ने कहा, वह वैश्विक नेताओं के साथ शहरी समाधान पर चर्चा करने के लिए उत्साहित है। इस दौरान केजरीवाल और साइमन वॉंग ने पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक आवास जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। साइमन वॉंग ने कहा कि दिल्ली और सिंगापुर दोनों ही विशिष्ट शहरी केंद्र है और वह एक जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed