फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar: Constable caught stealing; preparations underway to dismiss him from service.

श्रीगंगानगर : चोरी करते पकड़ा गया सिपाही, नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी

Fri, 18 Sep 2026 03:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

भगत सिंह कॉलोनी में घर में घुसकर नकदी और सिलिंडर चोरी करते पुलिस लाइन का सिपाही हरिकिशन पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया और बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Constable caught stealing; preparations underway to dismiss him from service.
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगत सिंह कॉलोनी में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए पुलिस लाइन के सिपाही हरिकिशन को पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसकी पुलिस सेवा खत्म करने के लिए बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चोरी के बाद सिलिंडर लेकर भागा सिपाही
कोतवाली थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी निवासी राजन सिंह ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया। उसने वहां रखे 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके बाद आरोपी घर से रसोई गैस सिलिंडर भी लेकर जाने लगा। घटना का पता चलते ही मकान मालिक ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने बचने के लिए कापा लहराया और गैस सिलिंडर को रास्ते में छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम के पास दबोचा
मकान मालिक के शोर मचाने पर आसपास के निवासी और राहगीर भी पीछा करने लगे। लोगों ने भाग रहे आरोपी को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास धर दबोचा। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को तुरंत गश्ती दल के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ और जांच में आरोपी की पहचान पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरिकिशन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज, सिपाही नशे का आदी
पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि आरोपी हरिकिशन के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता के मामले सामने आते रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिपाही नशे का आदी हो चुका है। वह अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था, लेकिन नशे की लत के कारण लगातार गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जा रहा था। अब चोरी के मामले के बाद विभाग ने उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।


कोतवाली सीआई तेजवंत सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही हरिकिशन के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को फिलहाल शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में जारी जांच के दौरान उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed