{"_id":"62137f34ba64330d425ddb67","slug":"six-year-old-child-body-found-in-simdega","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बालू में दबा मिला मासूम का शव, 13 फरवरी से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बालू में दबा मिला मासूम का शव, 13 फरवरी से था लापता
Mon, 21 Feb 2022 05:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:32 PM IST
सार
सिमडेगा जिले में एक बच्चे का शव मिला है। मृतक बच्चा 13 फरवरी से लापता था। बच्चे की एक टांग भी काटी गई है, जिसे लेकर लोग कई तरह की आशंकाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिमडेगा में मिला बच्चे का शव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिमडेगा जिले के सदर थाना इलाके के गरजा पंचायत के तिर्रा भंडारटोली से लापता हुए बच्चे का शव रविवार को मिला है। छह वर्षीय दुर्योधन दास 13 फरवरी की शाम को लापता हो गया था। दुर्योधन के परिजनों ने पहले तो उसकी खूब खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला।
इसी क्रम में रविवार को तिर्रा भंडारटोली के पास कुछ कुत्ते बालू में दबे मासूम के शव को नोंच रहे थे। जब आस-पास के ग्रामीणों ने इसे देखा तो कुत्तों को भगाकर शव को देखा। जिसके बाद मासूम की पहचान की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे की एक टांग कटी पाई गई है। जिसको लेकर लोग कई तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।
इस मामले में सदर पुलिस का कहना है कि प्रथमद्रष्टया आपसी विवाद या दुश्मनी की वजह से बच्चे की हत्या की गयी है। क्योंकि बच्चे की हत्या निर्मम तरीके से की गयी है और उसकी एक टांग भी काट ली गयी है। बच्चे के परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।