फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chauhan expands his cabinet by adding three ministers

मध्यप्रदेश: चुनाव से पहले शिव'राज' में बदलाव, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Sat, 03 Feb 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 03 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan expands his cabinet by adding three ministers
shivrajsingh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से कुछ महीने पहले अपने मंत्रीमंडल में विस्तार किया है। तीन विधायकों को मंत्रीमंडल में स्थान दिया गया है। लगभग एक साल से यह कैबिनेट विस्तार लंबित था। इस विस्तार के जरिए मुख्यमंत्री जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। हाल ही में निकाय चुनावों में भाजपा को करारी हार मिली थी। जिसकी वजह से इस विस्तार को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


राजभवन में नारायण सिंह कुशवाहा, बालकृष्णा पाटीदार और जालम सिंह पटेल को कैबिनेट में जगह दी गई। नारायण सिंह को कैबिनेट मंत्री जबकि जालम और बालकृष्णा को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के मद्देनजर जातिगत समीकरणों को साधने के लिए इन तीनों को मंत्री पद दिया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में नारायण सिंह कुशवाहा दक्षिणी ग्वालियर से, बालकृष्णा पाटीदार खरगोन से और जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर से भाजपा के विधायक हैं। सूत्रों का कहना है कि किसी मंत्री को कैबिनेट से बाहर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार के बाद शिवराज सिंह ने कहा- यह खुशी की बात है। हमने यह फेरबदल कैबिनेट को और ज्यादा संतुलित बनाने के लिए किया है जिससे कि बेहतर काम होगा और उसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे। एक विस्तार हो चुका है जबकि दूसरा भी जल्द होगा।

मंत्रीमंडल में एक छोटा सा विस्तार और होगा

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार एक नियमित प्रक्रिया है मगर एक छोटा सा विस्तार अभी और किया जाएगा। इससे यह साफ संकेत मिल गया है कि चुनाव से पहले एक बार फिर मंत्रीमंडल में नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed