फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   road rage Rajasthan BJP MLA son ovaertake car and beaten boy on road

वीडियो: भाजपा विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, सरेराह शख्स को पीटा

Sun, 01 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Updated Sun, 01 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
road rage Rajasthan BJP MLA son ovaertake car and beaten boy on road

कहा जाता है कि सत्ता के मद में चूर नेता हों या नेता के रिश्तेदार अक्सर आम नागरिक को कुछ समझते ही नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बांसवाड़ा में सामने आया है जहां भाजपा विधायक धन सिंह के बेटे की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिली है।  विधायक के बेटे राजा ने एक शख्स की कथित तौर पर सिर्फ इस लिए पीट दिया क्योंकि शख्स ने उसकी गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


मामला विद्युत कॉलोनी का बताया जा रहा है। एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि भाजपा विधायक धन सिंह का बेटा राजा शख्स की गाड़ी को ओवरटेक करता है और रास्ता ब्लॉक कर देता है। इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से उतरता है और ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की गाड़ी का गेट खोलकर उसे पीटना शुरू कर देता है। शख्स गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करता है। इस बीच विधायक के बेटे के अन्य सहयोगी भी आ जाते हैं और वे भी शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं। यही नहीं, विधायक के बेटे के सहयोगी शख्स की गाड़ी को भी तोड़ते दिख रहे हैं और पत्थर फेंक रहे हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी विधायक और बिहार सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा पर भी पश्चिम बंगाल के होटल में मारपीट का आरोप लगा था।  

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed