फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU leader and Minister Sanjay Jha mocks Rahul Gandhi over his complaint to twitter

आरोप बना मजाक: राहुल की शिकायत पर बोले जदयू नेता, फॉलोअर न बढ़ें तो ट्विटर दोषी और वोट न बढ़ें तो ईवीएम

Mon, 31 Jan 2022 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 31 Jan 2022 05:20 PM IST
सार

राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर लगाया गया आरोप अब उन्हीं के लिए मुसीबत बन गया था। पहले भाजपा ने उनकी इस शिकायत पर मजाक उड़ाया था तो अब जदयू ने उन पर तंज कसा है।

विज्ञापन
JDU leader and Minister Sanjay Jha mocks Rahul Gandhi over his complaint to twitter
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि ट्विटर को भारत के विचार के विनाश में एक प्यादा न बनने दें। गांधी ने लिखा था कि मुझे लगता है ट्विटर अनजाने में भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने में योगदान दे रहा है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि कई महीनों से मेरे फॉलोअर नहीं बढ़ रहे हैं और यह कोई संयोग नहीं है। इसे लेकर ट्विटर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा था कि फॉलोअर की गिनती एक देखा जा सकने वाला फीचर है और इसकी संख्या एकदम सही रहती है। गांधी की इस शिकायत के बाद भाजपा ने उन पर तंज कसा था। 
विज्ञापन


सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया। झा ने ट्वीट किया कि ट्विटर के जरिए हवा-हवाई राजनीति करने वालों को चिंता सिर्फ फॉलोअर्स नहीं बढ़ने पर होती है। बयान तैयार रहते हैं कि फॉलोअर्स नहीं बढ़े तो ट्विटर दोषी, वोट नहीं बढ़े तो ईवीएम दोषी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मालवीय ने उठाया था राहुल गांधी की प्राथमिकताओं पर सवाल
झा ने आगे लिखा, 'वो दिन और थे जब राजा का बेटा राजा बनता था। लेकिन, परिवारवादी पार्टियों को यह बात कौन समझाए।' इससे पहले गुरुवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर राहुल गांधी की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। मालवीय के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रिट्वीट किया था और राहुल पर हमला बोला था।

मालवीय ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा था, आज उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। आज ही के दिन पंजाब में कांग्रेस के पांच सांसद बागी हो गए। आज ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया। लेकिन राहुल गांधी को केवल ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed