फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon Press Club has converted its premises into a 30 bedded COVID care centre

छत्तीसगढ़: कोरोना की लड़ाई में प्रेस क्लब ने अस्पताल में बदला अपना परिसर

Wed, 14 Apr 2021 05:26 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 05:26 AM IST
सार

  • बिना लक्षण वाले मरीजों का होगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
Rajnandgaon Press Club has converted its premises into a 30 bedded COVID care centre
अस्पताल - फोटो : ani

विस्तार

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। अस्पतालों में लंबी भीड़ और मरीजों की जान इलाज के अभाव में जा रही है। खबर छत्तीसगढ़ से जहां राजनांदगांव प्रेस क्लब को अस्पताल में बदल दिया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के अस्पताल में बिस्तरों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। प्रेस क्लब ने अपने परिसर को 30 बेड वाले कोरोना देखभाल केंद्र में बदल दिया है, जहां रोगियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 4,71,994 हो गई है। राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।


राज्य में मंगलवार को 116 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4023 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 156 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 109 लोगों की तथा पिछले दिनों 47 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन का भय : महाराष्ट्र से ऑटो-टैक्सी से यूपी जाने लगे हैं प्रवासी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के जो 15,121 नये मामले सामने आये उनमें रायपुर जिले से 4168, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदाबाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर चांपा से 523, मुंगेली से 282, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 115, सरगुजा से 272, कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 12 और अन्य राज्य के पांच मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,71,994 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक 3,57,668 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, फिलहाल1,09,139 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 5187 मरीजों की मौत हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed