फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migrants started going to Uttar pradesh by auto and taxi in Maharashtra

लॉकडाउन का भय : महाराष्ट्र से ऑटो-टैक्सी से यूपी जाने लगे हैं प्रवासी

Wed, 14 Apr 2021 02:27 AM IST
Jeet Kumar सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 02:27 AM IST
सार

मुंबई के गोलीबार में रहने वाले ऑटो चालक हरिश्चंद यादव, चंद्रप्रकाश यादव, फूलचंद और मूलचंद्र यादव अपने ही ऑटो से सपरिवार प्रतापगढ़ अपने गांव चल दिए हैं।

विज्ञापन
Migrants started going to Uttar pradesh by auto and taxi in Maharashtra
लॉकडाउन का भय... - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन लगने के भय से अब ऑटो और टैक्सियों का रेला भी उत्तर प्रदेश की ओर रवाना होना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पिछले साल कोरोनाकाल में तीन महीने ट्रेन बंद थी, इसलिए लोग अपने ऑटो- टैक्सी से गांव चल पड़े थे। इस बार ट्रेन में कंफर्म टिकट की मारामारी है। इसके कारण लोग अपने ही काले-पीले वाहन से गांव जाने के लिए विवश हैं। घर वापसी कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार का भरोसा नहीं है। ऐसे में कोई दुश्वारी मोल नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन


मुंबई के सांताक्रुज स्थित गोलीबार इलाके से सैकड़ों ऑटो-टैक्सी चालकों ने गांव का रुख किया है। गोलीबार में रहने वाले ऑटो चालक हरिश्चंद यादव, चंद्रप्रकाश यादव, फूलचंद और मूलचंद्र यादव अपने ही ऑटो से सपरिवार प्रतापगढ़ अपने गांव चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता अविनाश कांबले बताते हैं कि वरली नाका टैक्सीवालों से लगभग खाली हो चुका है। जो अभी तक नहीं जा सके हैं वे भी गांव जाने की तैयारी में हैं। खार रोड के पास रहने वाले राजेन्द्र तिवारी और दीनानाथ पाठक टूरिस्ट कंपनी में अपनी गाड़ी चलाते थे। लेकिन लॉकडाउन के भय से गांव निकल पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- हालात बिगड़े: अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे में हुई कोरोना से हर दूसरी मौत 

इसी तरह ठाणे के वागले इस्टेट में गाजीपुर के श्रवण यादव और दंगल यादव भी अपने ऑटो में सवार होकर गांव जा चुके हैं। ठाणे के अंबिकानगर निवासी विनोद सिंह भी पिछली बार परिवार सहित अपनी ऑटो लेकर जौनपुर रवाना हुए थे।

फिलहाल, वो लॉकडाउन लगने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, लॉकडाउन की घोषणा हुई और उधर उनकी ऑटो गांव जाने के लिए तैयार हो जाएगी। वह कहते हैं कि राज्य सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए सकुशल घर पहुंचना ही बेहतर रहेगा।


मुंबई में चल रही है सिर्फ 15 फीसदी टैक्सियां 
मुंबई टैक्सीमेंस यूनियन के अध्यक्ष ए.एल क्वाड्रोस ने बताया कि मुंबई और ठाणे से 80 प्रतिशत टैक्सीवाले या तो ट्रेन से जा चुके हैं या फिर अपनी ही काली-पीली टैक्सी लेकर परिवार सहित गांव रवाना हो गए हैं। टैक्सीवालों का पलायन बीते कुछ दिनों के भीतर हुआ है। मुंबई में 45 हजार से ज्यादा टैक्सियां चलती हैं। लेकिन मौजूदा समय में मुंबई की सड़कों पर करीब 15 हजार टैक्सियां ही चल रही हैं।

ये भी पढ़ें- कुंभ और कोरोना : 100 से अधिक श्रद्धालु और 20 संत-महात्मा संक्रमित, निरंजनी अखाड़े में 10 पर कहर

मुंबई से 230 समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी मध्य रेलवे
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी भीड़ के कारण प्रवासियों की संख्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि अप्रैल से अब तक 106 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। जबकि जून तक कुल 230 समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये ट्रेनें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रेगुलर चलने वाली 24 विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed