राजस्थान: गैस एजेंसी का संचालक जासूसी में गिरफ्तार, सेना के कैंप की अहम सूचनाएं पाक हैंडलर्स को देने का आरोप
राजस्थान से सेना की जासूसी के एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला एक गैस एजेंसी के इनचार्ज की देशद्रोही हरकतों का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की खुफिया पुलिस व सेना की दक्षिणी कमान की सैन्य गुप्तचर इकाई ने राज्य की एक गैस संचालक को सेना की जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है। वह वॉटस एप, वीडियो व वाइस कॉल के माध्यम से पाक हैंडलर्स को अहम जानकारियां देता था। आरोपी संदीप कुमार से 12 सितंबर को पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि संदीप (30) नरहड़ क्षेत्र में आर्मी कैंप के बाहर इंडेन गैस एजेंसी चलाता है। गैस सप्लाई के बहाने आर्मी के कैंपस में उसका आना-जाना था। इसी दौरान संदीप सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आया। इसके बाद वह सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देने लगा। काफी समय से संदीप राजस्थान और सैन्य खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। एजेंसियों ने उस पर नजर बना रखी थी। उसके बाद इंटेलिजेंस का शक पुख्ता हो गया। 12 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद उसे जयपुर पूछताछ के लिए लाया गया।
Rajasthan: State Intelligence & Military Intelligence Southern Command arrested a gas agency incharge Sandeep Kumar for supplying sensitive info & photos of Army Camp Narhar to Pakistani handlers over WhatsApp/voice call/video call. He was questioned on 12th Sept & later arrested pic.twitter.com/8iXM1Zospvविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2021
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हाल ही में होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने वाला था। उससे पहले ही वह 12 सितंबर को खुफिया एजेंसी की गिरफ्त में आ गया। उसके आईफोन-7 और सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया जा रहा है। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल अभी उनका खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल है। जयपुर में ड्राइवर के पद पर पोस्टेड है। संदीप के खाते की जांच करने पर पता चला है कि उसमें 10 हजार रुपए आईएमपीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इसका संतोषजनक जवाब संदीप नहीं दे पाया।