फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP legislature party meeting at party headquarters in Jaipur Vasundhara Raje also present

राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक, वसुंधरा राजे सिंधिया भी हुईं शामिल

Thu, 13 Aug 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan BJP legislature party meeting at party headquarters in Jaipur Vasundhara Raje also present
जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक - फोटो : ANI

राजस्थान में एक महीने तक चले सियासी उठापटक के बाद गुरुवार को जयपुर में भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि शुक्रवार से विधानसभा का सभा का सत्र शुरू होने वाला है। वसुंधरा राजे राज्य में 36 दिन चले राजनीतिक संकट के बाद पहली बार राजधानी पहुंचीं। शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल की बैठक दो बार टलने के बाद गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मौजूद हैं। माना जा रहा है कि भाजपा के अंदर पनप रहे असंतोष को दूर करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि यह बैठक पहले मंगलवार को होनी थी जिसे टाल दिया गया था। बताया जा रहा था कि भाजपा के दो दर्जन से अधिक विधायक गुजरात गए हुए थे, जिनकी वापसी को देखते हुए बैठक को आगे बढ़ाया गया था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश के आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी और हमारे विधायक मुखर होकर सदन में अपनी बात रखेंगे।


कांग्रेस में जारी खींचतान पर कटाक्ष करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को राजस्थान की जनता से कोई सरोकार नहीं है इसलिए कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की जनता के साथ टाइम पास-टाइम पास खेल रहे हैं। पूनिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री गहलोत व उनकी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है और किसान कर्ज माफी सहित किए गए तमाम वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। इससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री जनता के साथ छलावा कर रहे हैं।

14 अगस्त से विधानसभा सत्र
विधानसभा सत्र शुक्रवार यानि 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। गहलोत खेमे के विधायक बुधवार को जैसलमेर से जयपुर लौट आए हैं। उन्हें फिर से जयपुर के होटल फेयर मॉन्ट में ठहराया गया है, जहां से वे 31 जुलाई को जैसलमेर गए थे। गहलोत ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर कहा कि ‘फॉरगेट एंड फॉरगिव, भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। यही प्रदेशवासियों और लोकतंत्र के हित में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed