फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rahul Gandhi raises questions on air strike, Amit Shah said

एयर स्ट्राइक पर राहुल गांधी उठा रहे सवाल : अमित शाह

Sun, 03 Mar 2019 12:42 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi raises questions on air strike, Amit Shah said

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मीडिया ने मान लिया, सेना ने मान लिया, संसद ने मान लिया, आतंकी संगठनों ने मान लिया, लेकिन ये लोग नहीं मानते हैं। जो लोग जवानों के पराक्रम पर शक कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के उमरिया में विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि सारे विपक्षी नेता एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप भी कम समय सत्ता में नहीं रहे। देश 30 साल से आतंकवाद से पीड़ित है, लेकिन आप ने क्या किया? कभी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था क्या? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हम पर राजनीतिकरण का आरोप लगाते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आपमें पाकिस्तान और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संभव कर दिखाया है।
विज्ञापन


हम भी विपक्ष में रहे, लेकिन कभी पाक की भाषा नहीं बोली

शाह ने कहा कि हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन हमने पाकिस्तान को खुश करने वाली भाषा कभी नहीं बोली। ममता बनर्जी पूछती हैं स्ट्राइक हुई या नहीं। अखिलेश यादव कहते हैं पुलवामा हमले की जांच होनी चाहिए। मैं कहना चाहता हूं वोट बैंक की राजनीति आपको मुबारक हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने गोली का जवाब गोले से दिया

शाह ने कहा कि 1990 से लेकर आज तक का रिकॉर्ड देख लें, हमारी सरकार के दौरान पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। जब भी देश पर हमला हुआ, हमने गोली का जवाब गोले से दिया है। पहले उड़ी में हमला हुआ, हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर बताया कि भारतीय जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जा सकती। आज अलगाववादियों को ठंड में पसीना छूट रहा है। हमने उन्हें बताया कि देश में रहना है तो पाकिस्तान की भाषा नहीं बोल सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed