फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pro Pakistan Slogans: families of accused persons called video doctored

पाक समर्थित नारे लगाने वालों के परिवार ने वीडियो को बताया फर्जी

Sun, 18 Mar 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Updated Sun, 18 Mar 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Pro Pakistan Slogans: families of accused persons called video doctored
Araria case of sedition

बिहार के अररिया में राष्ट्रीय जनत दल के उम्मीदवार सरफराज आलम की जीत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें तीन लोग पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। तीनों कथित आरोपियों के परिवार का कहना है कि हमने पुलिस के पास वायरल वीडियो की असली कॉपी जमा करवाई है। जिसमें आरोपी किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। वीडियो में लग रहे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे या तो पृष्ठभूमि में थे या उन्हें बाद में डाला गया है।

विज्ञापन


परिवार ने जो वीडियो पुलिस के पास जमा करवाया है उसमें तीनों आरोपी 'कतनो करियो बाप बाप, लालटेन छाप' के नारे लगा रहे हैं। इस मामले पर अररिया पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही वह बता पाएगी कि यह वीडियो फर्जी है या इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस इस समय आरोपी आदिब रजा, शहजाद अफरोज और सुल्तान आजमी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। सरफराज आलम के जीतने के बाद यह वीडियो काफी वायरल हो गई थी और माना जा रहा है कि इसे जीत की खुशी मनाने के दौरान शूट किया गया था।
विज्ञापन


जहां सुल्तान और शहजाद ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है वहीं आबिद फरार है और वह कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकता है। मामले पर एसडीपीओ का कहना है कि हम जल्द ही कोर्ट के आदेश के बाद वीडियो को जांच के लिए पटना भेजेंगे। वीडियो के साथ हुई कथित तौर पर छेड़खानी की जांच हम तभी करेंगे जब एफएसएल की रिपोर्ट इसकी पुष्टि करेगी। जहां तक पृष्ठभूमि से आ रही आवाजों का सवाल है हम जीत के जुलूस में शामिल दूसरे लोगों से भी बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed