फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PM modi inaugurates 5 projects worth Rs 1800 crores, Hospital ready for elderly upto 2020

बुजुर्गों के लिए 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा अस्पताल, पीएम ने 1800 करोड़ की 5 परियोजनाएं कीं शुरू

Sat, 30 Jun 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
PM modi inaugurates 5 projects worth Rs 1800 crores, Hospital ready for elderly upto 2020
दिल्ली एम्स के कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स और सफदरजंग में 1800 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाएं शुरू कीं। एम्स में शुक्रवार सुबह हुए कार्यक्रम में उन्होंने देश के पहले बुजुर्ग अस्पताल की परियोजना का रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। 200 बिस्तर वाला नेशनल सेंटर फॉर एजिंग 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां बुजुर्गों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। 330 करोड़ लागत से बन रहे अस्पताल में वृद्धजन अनुसंधान केंद्र और 20 आईसीयू भी होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों को सरकार की चार साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम कर रहा है। घुटना प्रत्यारोपण और स्टेंट की कीमत नियंत्रण से मरीजों को एक साल में पांच हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ। चार वर्ष में 3,200 जेनेरिक दवाओं के स्टोर खोलने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये बचाने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन


मोदी ने स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री डायलिसिस कार्यक्रम, जननी सुरक्षा, यूजी-पीजी सीटों में 25 हजार की वृद्धि, 13 नए एम्स को मंजूरी, 54 जिला अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी और 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने डॉक्टरों से सरकार की योजनाओं में सहयोग देने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये पांच प्रोजेक्ट हुए शुरू

एम्स और सफदरजंग के बीच करीब एक किलोमीटर लंबी टनल, सफदरजंग के इमरजेंसी और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, एम्स ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए धर्मशाला और नेशनल सेंटर फॉर एजिंग। दिल्ली मेट्रो ने करीब 32 करोड़ की लागत से टनल बनाई है। सफदरजंग के दोनों ब्लॉक पर सरकार ने करीब 1,431 करोड़ रुपये खर्च किए। पावर ग्रिड के सहयोग से ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए 300 बिस्तर वाली धर्मशाला तैयार की गई है।

नवंबर-दिसंबर तक तैयार होगा नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि नवंबर-दिसंबर, 2018 तक देश को पहला नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट मिल जाएगा। झज्जर में बने इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी दौरान एम्स में चार छात्रावास, 100 करोड़ की लागत से 200 बिस्तर वाला सर्जिकल ब्लॉक, 380 करोड़ की लागत से तैयार मातृ व शिशु ब्लॉक भी शुरू किया जाएगा। एम्स में बन रहे 8 मंजिल वाले नए ओपीडी ब्लॉक की हर मंजिल पर 1000 मरीजों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां 500 डॉक्टरों के कक्ष होंगे। एम्स में आयुष उपचार भी मिलेगा। डॉक्टरों को कानूनन क्रॉसपैथी का अधिकार मिलेगा।

आंकड़ों में उलझ गए पीएम
मोदी से आंकड़ों में चूक भी हुई। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लाल किले से उन्होंने सक्षम लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी। इसके बाद देश के सवा सौ करोड़ परिवारों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी। तीन बार यह बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ परिवार हैं। इनमें सवा सौ करोड़ परिवारों ने सब्सिडी छोड़ दी। वहीं, 42 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से रेलवे किराये में मिलने वाली छूट को छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed